27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 May 2022 Rashifal And Panchang: आज ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल रहेगा इन 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ, जानें अपनी राशि का हाल

Panchang And Rashifal 24 May 2022: पंचाग के अनुसार आज 24 मई 2022 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है जो सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी।  

2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal 24 may 2022, today horoscope, aaj ka panchang, panchang 24 may 2022, aaj ka rashifal horoscope, today panchang tithi, horoscope today in hindi, आज का राशिफल, आज का पंचांग, राहु काल,

24 May 2022 Rashifal And Panchang: आज बडे़ मंगल के दिन इन 4 राशि वालों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

24 May 2022 Horoscope And Panchang: आज ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल है। ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले सभी मंगलवार को हनुमान जी की खास पूजा का विधान है। जानिए आज 24 मई 2022 को सोमवार के दिन का पूरा पंचाग और राशिफल।

आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang)
आज 24 मई 2022 को सोमवार के दिन ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है जो कि आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज विष्कुंभ योग रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज पूर्वाभाद्रापद नक्षत्र रात 10 बजकर 33 मिनट तक है।

राहुकाल
दिल्ली- 03:44 pm से शाम 05:27 pm
मुंबई- 03:52 pm से शाम 05:31 pm
चंडीगढ़- 03:48 से शाम 05:32 pm
लखनऊ- 03:27 pm से शाम 05:09 pm
भोपाल- 03:38 pm से शाम 05:18 pm
कोलकाता- 02:54 pm से शाम 04:34 pm
अहमदाबाद- 03:57 pm से शाम 05:37 pm
चेन्नई- 03:18 से शाम 04:53 pm

आज का राशिफल ( Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि- घर के लोगों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। आज के दिन उधार लिया हुआ धन चुकाना पड़ सकता है।

वृष राशि- घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। आज के दिन सुख-साधनों का भरपूर लाभ उठाएंगे।

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्चा करें। संतान आपकी बात मानेगी। रहन-सहन और खान-पान का स्तर बढ़ेगा।

कर्क राशि- आज के दिन कर्क राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। मित्रों का साथ आपका मनोबल बढ़ाएगा। रोजगार की तलाश में भटक रहे जातकों को भी कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि- आज के दिन अचानक से धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से निवेश संभव है। पेट संबंधी परेशानियों से बचने के लिए अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि- आज के दिन आपका कोई पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सूरत सकता है। क्रोध करने से बचें वरना इसका संतान पर गलत असर पड़ सकता है। आय के नए स्रोत सामने आएंगे जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है।

तुला राशि- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से मुश्किल काम करने में सफलता मिलेगी। अचानक से खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की शादी पक्की होने से खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि- संतान द्वारा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

धनु राशि- आज के दिन कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन संयम रखकर और बातचीत से निपटारा करने की कोशिश करें। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि- आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से आ रही समस्याएं दूर होंगी और कर्जा उतारने में भी सफल रहेंगे। विरोधी पक्ष आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

कुंभ राशि- आज के दिन अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने से काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। संतान को कहीं से नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी से बातचीत के दौरान ज्यादा गुस्सा करने से बचें।

मीन राशि- आज के दिन धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा। आज संपत्ति अथवा व्यवसाय में निवेश भविष्य में लाभ देगा। घर में किसी अतिथि के आने से खर्चा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: निडर और साहसी होते हैं मंगलवार के दिन जन्मे लोग, लेकिन इनकी ये आदत बन जाती है स्वयं के लिए मुसीबत