
25 May 2022 Rashifal And Panchang: कर्क सहित आज इन 4 राशि के लोगों पर भगवान गणेश की बरसेगी कृपा
25 May 2022 Horoscope And Panchang: आज बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा तो कुछ राशि के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज 25 मई 2022 का पूरा पंचांग और राशिफल।
आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang)
आज दिन बुधवार और ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है जो सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज प्रीति योग रात्रि 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। वहीं आज रात्रि 11 बजकर 20 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है।
राहुकाल
दिल्ली- दोपहर 12:18 pm से दोपहर 02:01 pm
मुंबई- दोपहर 12:36 pm से दोपहर 02:14 pm
चंडीगढ़- दोपहर 12:20 pm से दोपहर 02:04 pm
लखनऊ- दोपहर 12:03 pm से दोपहर 01:46 pm
भोपाल- दोपहर 12:17 pm से दोपहर 01:58 तक
कोलकाता- दोपहर पूर्व 11:34 am से दोपहर 01:14 pm
अहमदाबाद- दोपहर 12:36 pm से 02:17 pm
चेन्नई- दोपहर 12:06 pm से दोपहर 01:42 pm
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि- आज आपको कोई अनजानी समस्या परेशान कर सकती है। कारोबार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। धैर्य बनाए रखें। नौकरी के किसी खास काम से विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।
वृष राशि- अपने क्रोध पर काबू रखें। मन किसी बात से विचलित रहेगा। आय में वृद्धि की संभावना है।
मिथुन राशि- स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कला और संगीत के प्रति झुकाव रहेगा।
कर्क राशि- नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। सामाजिक कार्यों में संलग्न लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। नई नौकरी की तलाश में हैं तो पुरानी नौकरी को छोड़कर परिवर्तन के लिए समय अनुकूल नहीं है।
कन्या राशि- काम में भागदौड़ रहेगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी।
तुला राशि- किसी अपने से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में नई योजनाएं अपनाएंगे। आज का दिन शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि- आज के दिन दूसरों की मदद करके संतुष्टि मिलेगी। जरूरी कागजातों को संभाल कर रखें। आज के दिन पैसे उधार देने से बचें।
धनु राशि- मुश्किलें आने पर धैर्य से सामना करें, नहीं तो विरोधी इस बात का फायदा उठा सकते हैं। नए व्यवसाय को प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशि- व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा करने पर मानसिक शांति मिलेगी।
कुंभ राशि- आज के दिन प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलकर मनोबल बढ़ेगा। आज का दिन मिश्रित रूप से फलदाई रहेगा। विद्यार्थी अपने कमजोर विषयों पर मेहनत करें।
मीन राशि- आज कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। आज कुछ धन दान-पुण्य के काम में खर्च करेंगे।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: करियर में तरक्की की है चाह तो बुधवार के ये उपाय दिला सकते हैं सफलता
Updated on:
24 May 2022 08:01 pm
Published on:
24 May 2022 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
