27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 December Ka Rashifal: मेष राशि के लिए आज कोई कॉन्ट्रैक्ट लाभदायक होगा, जानें बाकियों का हाल

8 December Ka Rashifal शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ है। इस दिन मेष हो, वृषभ हो, सिंह हो या कर्क सभी राशियों के लिए अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। लेकिन वृश्चिक वालों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा। बाकी लोगों का हाल कैसा रहेगा यह जानने के लिए पढ़ें कल का राशिफल यानी शुक्रवार दैनिक राशिफल..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 07, 2023

8_december_rashifal.jpg

शुक्रवार राशिफल 8 दिसंबर 2023

मेष राशि
कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरूपयोग न करें। लंबे समय से रूके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।

वृषभ राशि
दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। अचानक धन मिलने के भी योग हैं।

मिथुन राशि
व्यापार में अवरोध आ सकता है। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि
मनचाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, नौकरी में दिन शानदार रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। यात्रा संभव है।

सिंह राशि
कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

कन्या राशि
कला के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

ये भी पढ़ेंः क्या आपको पता है ये चमत्कारिक किस्सा, जब एक समय में दो जगह मौजूद थे बाबा नीम करोली

तुला राशि
दिन की शुरुआत व्यस्तापूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

वृश्चिक राशि
व्यापार के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान सुख मिलेगा।

धनु राशि
लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध और परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। बोलचाल में कटुता न आने दें।

मकर राशि
कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि
कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

मीन राशि
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।