12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 27 January: इन 7 राशियों पर बरसेगा धन, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: Aaj Ka Rashifal 27 January: दैनिक राशिफल का संकेत है कि मंगलवार 27 जनवरी 2026 को मेष वृषभ, मिथुन, कर्क समेत 4 राशियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (today horoscope)

4 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 27 January

Aaj Ka Rashifal 27 January : 27 जनवरी का राशिफल: कौन सी राशि पाएगी पैसा और प्रमोशन? पढ़ें आज का भविष्यफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से धन लाभ और उन्नति के योग बना रही है। भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, आज का दिन करियर, व्यापार, दाम्पत्य जीवन और सेहत के लिहाज से कई महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। (Daily Horoscope Mangalvar)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का दिन बस ठीक-ठाक ही रहेगा। ऑफिस में कोई जरूरी काम है, तो स्टाफ के साथ बैठकर उसकी प्लानिंग कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। महिलाएं अगर ऑनलाइन बिजनेस कर रही हैं, तो आज बढ़िया फायदा होगा। लेखक हैं तो आज तारीफ मिलेगी, शायद किसी नई कहानी की शुरुआत भी करेंगे। सेहत की बात करें तो सब नार्मल रहेगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे अच्छी कमाई होगी। हर मोर्चे पर पॉजिटिव रहने की जरूरत है। किसी परेशानी में दोस्तों से बात करेंगे, तो हल मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं। समाज के कामों में भी बिजी रहेंगे, जिसका फायदा आगे मिलेगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अगर किसी बड़ी कंपनी में पैसा लगाना है, तो पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें, फायदा होगा। सरकारी कामों में नियमों का ध्यान रखेंगे, तो सब आसान रहेगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी से बचें, आराम से करेंगे तो सब ठीक चलेगा। आपकी सादगी और साफ बोलने का तरीका आज लोगों को पसंद आएगा और जिम्मेदारियां भी समय पर पूरी करेंगे।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। जो भी काम करेंगे, ईमानदारी से करेंगे और उसका अच्छा रिजल्ट मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं फंक्शन में जाने का मौका मिल सकता है। किसी दोस्त के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है, साथ में कुछ जरूरी बातें भी होंगी। कोई पुराना अटका काम आज निपट जाएगा, जिससे राहत मिलेगी। नौकरी की उलझनें दूर होंगी, काम अच्छा चलेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज आपको दिन आपके हिसाब से चलेगा। कोई बड़ा काम शुरू करने से पहले माता-पिता या गुरु का आशीर्वाद ले लें। संतान का सहयोग मिलेगा, जिससे कारोबार आगे बढ़ेगा। निजी जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, घर का माहौल भी खुशमिजाज रहेगा। महिलाएं अपने लिए सही दिशा तय करेंगी, जिससे आगे चलकर आत्मनिर्भर बनेंगी। सोच आपकी दूर तक जाएगी, कुछ ऐसा करने की प्लानिंग करेंगे, जो भविष्य को मजबूत बनाए।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी में प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसे लगाने का सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार से सलाह ले लें। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आएंगी, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। मन रचनात्मक कामों में लगेगा, अधूरी पड़ी पेंटिंग पूरी कर सकते हैं। बच्चे अपने मन की बातें शेयर करेंगे, उन्हें सही रास्ता दिखाएं।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। किसी मामले में दूसरों से सलाह या बातचीत करने से फायदा होगा। किसी रिश्तेदार से रिश्ते बेहतर होंगे, आपसी मेलजोल बढ़ेगा। दूसरों की जरूरतों को लेकर आप संवेदनशील रहेंगे। छात्र एक्स्ट्रा क्लास लेकर किसी विषय को बेहतर समझेंगे। कुल मिलाकर आज सब अच्छा ही रहेगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज आपके लिए दिन बढ़िया रहेगा। ज्यादातर काम सफल होंगे, बस धैर्य बनाए रखें। कारोबार में पैसे लगाने से पहले बड़ों की राय लें, ये आपके लिए सही रहेगा। पिता की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। महिलाएं ऑफिस और घर के कामों में अच्छा बैलेंस बना लेंगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। कला या अभिनय से जुड़े हैं तो आज बड़े मौके मिल सकते हैं, इससे करियर आगे बढ़ेगा।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज दिन अच्छा बीतेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, समय पर पूरा करेंगे। करियर से जुड़े नए मौके मिलेंगे। कुछ समझना है तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। बिजी शेड्यूल में से बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे और उनके साथ मस्ती करेंगे, जिससे खुद तरोताजा महसूस होगा। किसी काम को लेकर भागदौड़ ज्यादा हो सकती है, खूब पानी पिएं, सेहत ठीक रहेगी।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर के बड़ों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आपकी बातें समझने की कोशिश करेगा, जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। सामाजिक काम में हाथ बंटाने से अच्छा महसूस करेंगे और जरूरतमंद की मदद भी हो जाएगी। किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, बॉस भी खुश नजर आएंगे। किसी खास व्यक्ति से बातचीत हो सकती है। आर्थिक रूप से फायदा होगा, धन के नए रास्ते मिलेंगे। सरकारी काम किसी अधिकारी की मदद से पूरे होंगे, जिससे खुशी मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर अच्छा लगेगा। कोई पारिवारिक उलझन भी आज हल हो सकती है, जिससे मन हल्का होगा।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको व्यापारिक लाभ कमाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की जरुरत है तथा आज किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से भी बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेगीं, संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।