9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 27 जनवरी 2026: सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग, शुभ चौघड़िया और राहु काल की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज का पंचांग मंगलवार, 27 जनवरी 2026 में जानिए विक्रम संवत 2082, माघ शुक्ल नवमी तिथि, चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, नक्षत्र, योग, व्रत, चंद्र राशि परिवर्तन और आज जन्मे बच्चों की राशि व नामाक्षर।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jan 26, 2026

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग 27 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज का पंचांग मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को धार्मिक एवं ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज माघ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि है। दिन में सर्वार्थसिद्धि योग और रवियोग का शुभ संयोग बन रहा है। इस पंचांग में आपको आज के शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, नक्षत्र, योग, करण, व्रत-त्योहार, चंद्र राशि परिवर्तन तथा आज जन्मे बच्चों की राशि, नक्षत्र और नामाक्षर की पूरी जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।

आज का पंचांग, मंगलवार, 27 जनवरी, 2026

क्रमांकविवरण (Parameter)मान (Value)
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मु. मास7 (सावान)
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासमाघ
9पक्षशुक्ल

आज का चौघड़िया

आज चर का चौघड़िया 9.59 से 11.19 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 11.19 से 2.00 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 3.20 से 4.40 तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – नवमी तिथि रात्रि 7.06 तक होगी तदुपरान्त दशमी तिथि होगी ।

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो मीठे पेय पदार्थ सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

नक्षत्र – भरणी नक्षत्र दिन 11.09 तक रहेगा तदुपरान्त कृत्तिका नक्षत्र होगा ।

योग – शुक्ल योग रात्रि 3.13 तक रहेगा तदुपरान्त ब्रह्म योग रहेगा ।

करण – बालव करण दिन 8.12 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

विशिष्ट योग - सर्वार्थसिद्धि व रवियोग दिन 11-09 से प्रारम्भ.

व्रत / दिवस विशेष – गुप्त नवरात्र समाप्त, महानंदा नवमी, श्री हरि जयंती,

चन्द्रमा – आज सायं 4.45 तक मेष राशि में होगा तदुपरान्त वृष राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन –

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज सायं 4.45 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी तदुपरान्त वृष राशि होगी ।
आज दिन 11.09 तक जन्म लेने वाले बच्चों का भरणी नक्षत्र होगा तदुपरान्त कृत्तिका नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर लो, अ, इ, उ, ए पर रखे जा सकते हैं।

मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। इनकी स्मरण शक्ति तेज होती हैं। ऐसे जातक परोपकारी, कोमल स्वभाव, तेजस्वी, सुशील, सभी के चित को प्रसन्न करने वाले,साहसी, उधमी एवं परिश्रमी होते हैं। ये स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। इनकी स्मरणशक्ति भी तेज़ होती हैं।

वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं. वृष राशि में जन्मे बच्चे सौम्य स्वभाव, सहनशील, धैर्यवान, शीतल स्वभाव वाले, कलात्मक, रसिक प्रवृत्ति वाले, तेजस्वी, संघर्षशील, हठी, स्वाभिमानी, दयालु, कृतज्ञ, माता पिता व गुरु भक्त, आकर्षक, ऐश्वर्य युक्त, आभूषण आदि अलंकरण प्रिय होते हैं.