1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Ank Rashifal 17 August: इन जन्म तिथि वाले लोगों के साथ हैं सितारे, पदोन्नति का मौका

अंक ज्योतिष के अनुसार 17 अगस्त के दिन इन जन्म तिथि वालों का सितारे साथ देंगे। जान लें अपनी बर्थ डेट से कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Aug 16, 2023

ank_rashifal.jpg

आज का अंक राशिफल में जानें क्या है आज आपका लकी नंबर

मूलांक 1
अंक राशिफल के अनुसार यदि आपकी डेट ऑफ बर्थ 1, 10, 19 और 28 है यानी आपका मूलांक 1 है तो 17 अगस्त के दिन सरकारी नौकरी वाले ऐसे जातकों के लिए पदोन्नति का मौका है। आज परिवार संग समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती है। व्यापार और कारोबार में सोच-समझकर निवेश करने में ही भलाई है। क्योंकि सितारों का संकेत है कि लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे।


शुभ अंकः 12
शुभ रंगः लेमन


मूलांक 2
अंक ज्योतिष के अनुसार यदि आपकी जन्म तिथि 2, 11, 20 और 29 तारीख है यानी मूलांक 2 है तो सितारे आपके फेवर में हैं। इसके प्रभाव से गुरुवार को दफ्तर में आपका काम पसंद किया जाएगा। 17 अगस्त शाम को आपको अच्छी खबर भी मिल सकती है। हालांकि वैवाहिक जीवन में ठहराव दांपत्य जीवन में विवाद करा सकता है। आज आप उसूलों से समझौता न करें, इसके प्रभाव से आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।


शुभ अंकः 27
शुभ रंगः वॉइलेट


मूलांक 3
आज का अंक राशिफल 17 अगस्त के अनुसार ऐसे लोग जिनकी बर्थ डेट 3, 12, 21 और 30 है, उन लोगों के लिए गुरुवार 17 अगस्त नई नौकरी के आवेदन के लिए मुफीद है। आज आपको सोलमेट के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रूके काम पूरे होंगे। आपको परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। मनपसंद जगह जाने का मौका मिल सकता है।


शुभ अंकः 14
शुभ रंगः लाल


मूलांक 4
अंक ज्योतिष के अनुसार यदि आपकी जन्म तिथि 4, 13, 22 और 31 है यानी आपका मूलांक 5 है तो 17 अगस्त को आपको जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए। आज आपको कई लोगों के तेवर का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आप फिक्र नहीं करेंगे। यात्रा संभव है, सेहत भी प्रतिकूल रहेगी।


शुभ अंकः 3
शुभ रंगः गोल्डन

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 17 August: इन लोगों के लिए आज संकट, रहें संभलकर

मूलांक 5
अंक राशिफल के अनुसार यदि आपकी जन्म तिथि 5, 14, 23 तारीख है यानी आपका मूलांक 5 है तो आज गुरुवार का दिन आपका पिकनिक पार्टी में बीत सकता है। हालांकि आज आप पर झूठे आरोप भी लग सकते हैं। यह दिन थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि अपमान और बदनामी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में नई कार्य योजना बनाएंगे, लेकिन उसके प्रति भी लापरवाही भरा रवैया रहेगा। आज खर्च अधिक होने की आशंका है।


शुभ अंकः 15
शुभ रंगः पीला


मूलांक 6
अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी डेट ऑफ बर्थ 6, 15, 24 है यानी मूलांक 6 है तो आज का समय आपके लिए थोड़ा मुश्किल रह सकता है। 17 अगस्त को भाई से संबंध खराब हो सकते हैं, प्रेमिका से भी तकरार हो सकती है। हालांकि गुरुवार का दिन विद्यार्थियों के लिए शानदार है। तनाव से बचने के लिए प्रेमिका को घुमाने ले जाएं। आज आपके बीमार होने की भी आशंका है। इसलिए सेहत का खयाल रखें। आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।


शुभ अंकः 2
शुभ रंगः क्रीम


मूलांक 7
आज का अंक राशिफल के अनुसार यदि आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है यानी आपका मूलांक 7 है तो आज फोन पर किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। पार्टी या समारोह में जाने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा। 17 अगस्त को आपमें आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। इसे खुद पर हावी होने देने से बचें। काम से मन प्रसन्न रहेगा। करियर अच्छा होने के संकेत हैं।


शुभ अंकः 12
शुभ रंगः हरा


मूलांक 8
अंक ज्योतिष संकेत कर रहा है, ऐसे लोग जिनका जन्म 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 8 है, उनमें आज भावुकता अधिक रहेगी। आज सावधानी से फैसले लें, क्योंकि आपका एक गलत फैसला आपके जीवन में उथलपुथल मचा सकता है। जीवनसाथी और प्रेमिका के साथ प्यार भरा व्यवहार आपके जीवन में खुशहाली लाएगा। पत्नी की सलाह से भाग्योदय और उन्नति के मौके मिलेंगे। संतान के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।


शुभ अंकः 22
शुभ रंगः ग्रे


मूलांक 9
आज का अंक राशिफल के अनुसार ऐसे लोग जिनकी बर्थ डेट 9, 18 और 27 तारीख है यानी जिनका मूलांक 9 है, उनके लिए आज का समय बहुत शानदार है। इन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए नया काम शुरू करने का बेहद शानदार मौका है। आज आप सम्पत्ति संबंधी मामलों को कुशलता से निपटाने में सफल होंगे। किसी उत्सव या पारिवारिक पार्टी में भाग लेने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने की योजना बन सकती है।


शुभ अंकः 52
शुभ रंगः सिल्वर

Story Loader