
आज का कुंभ राशिफल 8 जून 2022: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, जरूरी कागजात संभालकर रखें, जानें आज का सम्पूर्ण राशिफल
Kumbh Rashi or Aquarius Horoscope: पंचाग और ग्रह-नक्षत्रों के विश्लेषण के आधार पर दैनिक राशिफल की गणना की जाती है। दैनिक राशिफल में व्यापार, धन, करियर, दांपत्य जीवन, परिवार, नौकरी, सेहत और संतान आदि से जुड़ी चीजों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल के आधार पर आप अपने दैनिक कार्यों की योजनाएं बनाने के साथ ही आने वाली समस्याओं के प्रति सतर्क हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं आज कुंभ राशि वालों का दिन कैसा बीतने वाला है...
कुंभ राशि
मन शांत रहेगा। बातचीत के दौरान खुद पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो अपने वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। धैर्यशीलता में भी कमी रहेगी। किसी पुराने दोस्त से आज मुलाकात हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनती नजर आ रही है। आज परिवार और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की तरफ से खुश रहेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने पार्टनर से कोई उपहार आज के दिन प्राप्त हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक का दिन शुभ रहेगा। नौकरी से सम्बंधित किसी फैसले में देरी हो सकती है। आज के दिन आपका शुभ रंग नीला और बैंगनी है। आज के दिन उड़द दाल का दान करना शुभ होगा। साथ ही शुभ फलों के लिए आज सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: Ganga Dassehra 2022: चार शुभ संयोगों में 9 जून को मनाया जाएगा गंगा दशहरा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Updated on:
08 Jun 2022 06:45 am
Published on:
08 Jun 2022 06:44 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
