
आज का राशिफल
भोपाल. तीस दिसंबर शुक्रवार 2023 कुछ राशियों के लिए अच्छा बीतने वाला है, जबकि कुछ राशियों के लिए मश्किल भरा रहने वाला है। इसमें से आपका दिन कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशियों का आज का राशिफल, जिसे हम उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम आपके लिए पेश कर रहे हैं।
मेष: इस राशि के जातक 30 अक्टूबर शुक्रवार को मन अनुरूप कार्य नहीं पा सकेंगे, इससे ये उदास रहेंगे। हालांकि किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। इस दिन इस राशि के जातक को पारिवारिक मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। समय रहते धन संचय करने की जरूरत है।
वृषभः पं. चंदन श्याम नारायाण व्यास का कहना है कि वृषभ राशि के जातक के लिए 30 दिसंबर का दिन रास आने वालाहै। इस दिन इस राशि के जातक के लिए कार्य स्थल पर पदोन्नति का योग है। राजकार्य में अड़चने आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।
मिथुनः शुक्रवार को मिथुन राशि के जातक को अपनों से धोखा मिल सकता है, इसलिए इन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, इसलिए संभल कर रहें तो अच्छा । निजी योजनाएं अधूरी रहेंगी।
कर्कः आज के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मनोरंजन का वक्त नहीं मिल सकेगा, इन्हें अपने करियर पर ही ध्यान देने की जरूरत है। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं, आज के दिन कर्क राशि वालों के लिए वाहन सुख का योग बन रहा है।
सिंहः सिंह राशि वालों के लिए 30 दिसंबर को आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होने की उम्मीद है। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
कन्याः इस शैली के जातक की वाक शैली से आज के दिन लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियो से परिचय होने की संभावना है। शुक्रवार को मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Updated on:
29 Dec 2022 04:11 pm
Published on:
29 Dec 2022 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
