5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 06 दिसंबर 2018: आज मकर राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग हैं

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 05, 2018

aaj ka rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: अपने विचारों पर अंकुश रखें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें, विवेक से कार्य करें। लाभ जरुर होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

वृषभ राशि: आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण बना रहेगा। जोखिम न लें, चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें। कार्य सिद्ध होंगे।

मिथुन राशि: कार्य स्थल पर अकारण तनाव संभव है। यात्रा सफल रहेगी, शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा, अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क राशि: लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा, स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा, निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है।

सिंह राशि: अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि: अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी, चोरी, चोट, विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें, संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।

तुला राशि: दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा, यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा, निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि: व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी, कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ में बदलाव होगा।

धनु राशि: गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी, तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।

मकर राशि: प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि, वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, कुसंगति हानि पहुंचाएगी। किसी प्रकार की जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।

कुंभ राशि: मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी, अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख मिलेगा। संतान सुख संभव है।

मीन राशि: धर्मीक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे, संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी, शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।