5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

06 जुलाई राशिफल : इन राशियों के लिए उमंगों से भरा रहेगा आज का दिन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jul 05, 2018

rashifal

06 जुलाई राशिफल : इन राशियों के लिए उमंगों से भरा रहेगा आज का दिन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं, तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग बन रहे है।

वृषभ राशि: कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांती देगा प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

मिथुन राशि: धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधो में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

कर्क राशि: लेन देन के मामले सावधानी से करें। आप की तरक्की देख कर विरोधी सक्रीय होंगे। कार्य स्थल पर नए लोगों का सहयोग मिलेगा। राजनेतिक संबंध आज काम आ सकते हैं। पूंजी निवेश से लाभ होगा।

सिंह राशि: कारोबार में मन चाहि सफलता मिलेगी। आप की मदद करने के लिए लोग तत्पर रहेंगे। विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं। समय रहते अपनी योजना पूरी करें। पुराने निवेश से लाभ होगा।

कन्या राशि: विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने की सोचेंगे। कार्यों को अधुरा न छोड़े नुकसान हो सकता है। आप की सोच से अधिकारी प्रभावित होंगे। प्रतियोगी परिणाम अनुकूल होंगे। कार्यस्थल पर सुविधा का अभाव रहेगा।

तुला राशि: मन चाहा कार्य न मिलने से मन खिन्न रहेगा। किसी भी विवाद में अपनी दखल न दें, परेशान हो सकते है। पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे। संगठन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें।

वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास की कमी के कारण फैसले नहीं ले पा रहे हैं। कार्य का विभाजन करें सरलता से काम हो जाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय उनको आप की ज्यादा जरूरत है। अपने इष्ट पर भरोसा रखें।

धनु राशि: लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्दि होगी। पत्रकारीता, लेखन कवी और रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत उपयुक्त है। समय का भरपूर फायदा लें। धन संचय होगा।

मकर राशि: उल्लास उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा। किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होंगे। लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

कुंभ राशि: अपने विचारों को शुद्ध करें। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफल रहेंगे। किसी महिला मित्र की सहायता से कार्य पुरे होंगे। लापरवाही से काम करना बंद करें, संभल जाएं। नौकरी में बदलाव के योग हैं।

मीन राशि: सफलता के लिए और मेहनत करनी होगी। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। मन की बात कहने में स्वयं को प्रसन्नता होगी। पुराने विवाद आज उभर सकते हैं। सेना व प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे। संबंधो में मजबूती आएगी।