
,
ज्योतिष में राशिचक्र की चौथी राशि कर्क के जातकों के स्वभाव को कोमल होने के साथ ही परिवर्तनशील माना जाता है। ऐसे जातक संवेदनशील स्वभाव के होने के साथ ही कल्पनाशील भी होते हैं। आइए जानते हैं कि आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के 9वें दिन कर्क का राशिफल क्या कहता है?
कर्क राशि- अपने व्यवहार को नम्र करें. वाणी में मिठास लाएं. व्यापार विस्तार के योग हैं. क़र्ज़ से सम्बंधित मामलों में सफलता मिलेगी. भूमि भवन से जुड़े कार्य लम्बित रहेंगे.
घर में सुकून और शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। कोई पारिवारिक विवाद आज निपट सकता है. आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। संतान के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं पर उन्हें बुरा न कहें. संतान की समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करें.
वित्त— किसी नजदीकी मित्र का आर्थिक सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से कुछ वित्तीय नुकसान पहुंच सकता है।
करियर— शिक्षा संबंधी कार्यों में भागदौड़ रहेगी। यह भागदौड़ सार्थक भी सिद्ध होगी। व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। नौकरी में डिपार्टमेंट संबंधी बदलाव हो सकता है। वेतन संबंधी कोई समस्या हो सकती है।
दांपत्य व प्रेम- लव या लाइफ पार्टनर की उचित देखभाल करने में सक्षम रहेंगे। पार्टनर के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
हेल्थ- किसी वरिष्ठ व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी रह सकती है।
लकी कलर- पेरट ग्रीन
लकी नंबर- 05
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए बेसन के मिष्ठान्न का दान करें और इन्हीं का सेवन करें. संभव हो तो बृहस्पति देव के मंत्रों का जाप करें.
Published on:
08 Dec 2021 12:50 pm
