scriptRASHIFAL 09 September 2021 चार राशियों के लिए लाभदायक दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे बृहस्पति देव | Aaj Ka Rashifal 09 September 2021 Horoscope Today 09 September 2021 | Patrika News

RASHIFAL 09 September 2021 चार राशियों के लिए लाभदायक दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे बृहस्पति देव

Published: Sep 08, 2021 12:42:13 pm

Submitted by:

deepak deewan

Today Horoscope 09 September 2021 danik horoscope क्या कहते हैं 09 सितंबर 2021 को आपके ग्रह
 

Aaj Ka Rashifal 09 September 2021 Horoscope Today 09 September 2021

Aaj Ka Rashifal 09 September 2021 Horoscope Today 09 September 2021

09 सितंबर 2021 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया है और गुरुवार का दिन है. गुरुवार को राहुकाल मध्यान्ह 01:56 बजे से 03:28 बजे तक रहेगा. चन्द्रमा सुबह 01:45 तक कन्या राशि में और इसके उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा. आज वाराह जयंती है और हरतालिका तीज व्रत भी है. आज का दिन विशेष रूप से कन्या, तुला, धनु तथा मीन राशिवालों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है. गुरुवार को विष्णुजी की पूजा—अर्चना जरूर करें, लाभ अवश्य होगा. आइए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार गुरुवार, 09 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है—

Aries Daily Horoscope 09 September 2021 आज का मेष राशिफल
मेष : अपने स्वभाव में नम्र और सहज बनें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

Taurus Daily Horoscope 09 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ: आप की महत्ता लोगों को पता चलेगी। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

vishnuji.jpg
Gemini Daily Horoscope 09 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन : कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण बना रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।
Cancer Daily Horoscope 09 September 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क: आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।
Leo Daily Horoscope 09 September 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह : नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आएंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनो में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।
Virgo Daily Horoscope 09 September 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या-आप की अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से बनबन हो सकती है।पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।
Libra Daily Horoscope 09 September 2021 आज का तुला राशिफल
तुला-मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कैरियर में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।
brihaspati-dev.jpg
Scorpio Daily Horoscope 09 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक— दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।
Sagittarius Daily Horoscope 09 September 2021 आज का धनु राशिफल
धनु :आप चाहते हैं कि परिजन आप को प्रेम करें, इसके लिए पहले आप को उन्हें प्रेम देना होगा, क्योंकि प्रकृति का नियम है जो बोया है वही निकलेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।
Capricorn Daily Horoscope 09 September 2021 आज का मकर राशिफल
मकर : कार्यस्थल पर आप के द्वारा किये कार्यो से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।
Aquarius Daily Horoscope 09 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ:-आप बहुत ज्यादा बोलते हैं. अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। दोस्त बनेंगे।
Pisces Daily Horoscope 09 September 2021 आज का मीन राशिफल
मीन : जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिये— जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। अपनों से दूरियां खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। परिवार में पूछ परख बढेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो