19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 1 February: ऐसा रहेगा फरवरी का पहला दिन, पढ़ें आज का राशिफल

फरवरी का पहला दिन कैसा रहेगा, यह जानना चाहते हैं तो पढ़ें Aaj Ka Rashifal 1 February (आज का राशिफल)। इसे हम उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर लाए हैं खास आपके लिए। दैनिक राशिफल में सितारों की चाल के आधार पर वो बता रहे हैं कैसा बीतेगा मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों का आज का दिन(Daily Rashifal)।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 31, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

aaj ka rashifal

मेष : बुधवार राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों को फरवरी के पहले दिन निजी जीवन से संबंधित कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।


वृषभ: बुधवार राशिफल के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के लिए आज घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहने का दिन है। आज 1 फरवरी को आप अपना संपर्क बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


मिथुन : आज के दिन मिथुन राशि के जातक दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

ये भी पढ़ेंः swami dayanand saraswati ashram: योग और वेदांत का दिव्य केंद्र है स्वामी दयानंद आश्रम, मनोरम है नजारा

कर्क: अपने काम करने के तरीकों को आज के दिन आपको बदलने की जरूरत है। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।


सिंह: आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार देखने को मिल सकता है। 1 फरवरी को आपको व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।


कन्या: बुधवार राशिफल के अनुसार कन्या राशि के जातक की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। बुधवार राशिफल के अनुसार आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।