
आज का राशिफल
Daily Horoscope: ज्योतिष के प्रमुख केंद्र उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम पेश कर रहे हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष : आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Mesh) बता रहा है 11 जनवरी का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि से कार्य करने में सफलता का योग बन रहा है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा का पालना जरूरी है। प्रेम प्रसंग में हैं तो सफल होंगे।
वृषभ: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि बुधवार को दिन वृषभ राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। किसी भी कीमत पर आप अपना काम करवा लेंगे। जीवनसाथी की मदद से कार्य पूरे होंगे। अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करें। निवेश लाभदायी रहेगा। राज्य के सत्ता गलियारे में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें।
मिथुन : आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए काफी अच्छा है, आप की कार्यशैली और वाक चातुर्य से आपके काम पूरे होंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। निवेश करने में जल्दबाजी न करे। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। कार्ययोजनाओं को गुप्त रखें।
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए बुधवार के दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा । दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। साथ ही आपका पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धि हासिल होगी। आज के दिन नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।
सिंह : इस राशि के जातक के कार्य बुधवार 11 जनवरी को राजनीतिक दबाव के कारण अवरूद्ध हो सकते हैं। आज आर्थिक विशेष लाभ होने की संभावना है। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलने की संभावना है। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। इसका आपको हर्ष होगा।
कन्याः Daily Horoscope Virgo इशारा कर रहा है कि बुधवार के दिन आप अपनों द्वारा प्रताड़ित हो सकते हैं। अपने उद्देश्य की पूर्ति के प्रयास में आलस्य और विलंब न करें। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार भूमि, आवास की समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। कर्ज से मुक्त होंगे।
Updated on:
10 Jan 2023 06:21 pm
Published on:
10 Jan 2023 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
