24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 19 जून : सप्ताह के पहले दिन इन आठ राशियों को लाभ, इनकी सेहत करेगी परेशान

आज का राशिफल 19 जून के अनुसार सप्ताह का पहला दिन आठ राशियों के लिए लाभदायक है, जबकि चार राशियों के लिए थोड़ा मुश्किल। सोमवार का दिन आपके लिए मुश्किल भरा है, यह सौभाग्यशाली, यह जानने के लिए पढ़ें सोमवार राशिफल।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 18, 2023

aaj_ka_rashifal_latest.jpg

आज का राशिफल 21 जून 2023

मेष : आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। संपत्ति के विवाद समाप्त होंगे।


वृषभ : आज का राशिफल 19 जून के अनुसार अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाएं रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। सोमवार को लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। दिन मध्यम है।


मिथुन : समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलो में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे, आज यात्रा टालने की जरूरत है।


कर्क : आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बन रहे हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आएगा।


सिंह : सिंह राशि वालों की आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। सोमवार राशिफल के अनुसार आज आपके लिए नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।


कन्या : कन्या राशि वालों को सोमवार को समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ेंः GuptNavratriAshadh: गुप्त नवरात्रि घटस्थापना का ये है मुहूर्त, दुर्गा सप्तशती का पाठ कष्टों से दिलाएगी छुटकारा


तुला : पं. व्यास के अनुसार तुला राशि वाले सोचते कुछ हैं, होता कुछ है । जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाएं काम से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।


वृश्चिक : आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। सोमवार को सितारे निजी संबंधों में आपके लिए मधुरता आने का संकेत कर रहे हैं।


धनु : लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। आज आपकी सफलता से आपके यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनेंगे। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।


मकर : आज के दिन आपके सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।


कुंभ : परिवार में बुजुर्गो का स्वास्थ्य बिगड़ेगा, इसलिए सतर्क रहें। आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा। संयम से काम लें। लाभ के अवसर आएंगे, आज मौन ही लाभदायक होगा।


मीन : समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग