
Aaj Ka Rashifal 16 December 2021
मीन दैनिक राशिफल Pisces Daily Horoscope
राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि मीन है। मीन राशि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। मीन राशि जातकों के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि के जातक आशावादी और निराशावादी दोनों तरह के होते हैं। दूसरों पर बोझ बनना इनको पसंद नहीं है। ये हर माहौल में अपने आपको उतार लेने में सक्षम होते हैं। आइए जानते हैं आज मीन का राशिफल क्या कहता है?
मीन राशि- हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें। ग्रह गोचर आपके लिए बहुत अनुकूल है, इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं। परिजनों के साथ आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अन्य कार्यों के साथ—साथ अपने घर परिवार पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है।
वित्त- पैसों के मामले में बच्चों पर अधिक अंकुश न लगाएं तथा सहयोगात्मक व्यवहार रखें। किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आज परहेज करें।
करियर- किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र के लिए उन्नतिदायक रहेगा। अगर किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत उस पर अमल करें। अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है।
दांपत्य व प्रेम. अविवाहितों लिए विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है। लाइफ पार्टनर के कारण घर में शांतिभरा माहौल रहेगा।
हेल्थ- किसी परेशानी की वजह से नकारात्मक विचार उत्पन्न होने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- ब्लैक
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए बीज मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम: मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें. विष्णुजी की पूजा कर विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.
Published on:
20 Apr 2022 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
