scriptAaj Ka Rashifal 22 March: वृषभ, कन्या समेत पांच राशियों को शुक्रवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 22 March 2024 Daily horoscope indicates 5 zodiac signs including Taurus Virgo will get financial benefits on Friday know today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 March: वृषभ, कन्या समेत पांच राशियों को शुक्रवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 22 March 2024 शुक्रवार 22 मार्च का दिन कई राशि के लोगों के लिए बेहद खास है। दैनिक राशिफल के अनुसार इस दिन पांच राशियों के लोगों को खूब धन लाभ होगा। किस्मत चमकेगी और निवेश आदि के लिए अच्छा समय रहेगा। पं चंदन श्याम नारायण से जानते हैं कैसा रहेगा आज का राशिफल (know future in today horoscope)

Mar 22, 2024 / 07:56 am

Pravin Pandey

aaj_ka_rashifal_22_march_2024.jpg

आज का राशिफल शुक्रवार 22 मार्च 2024


कभी-कभी अपनों से बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात शुक्रवार को संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

daily_horoscope_mesh_rashi.png

आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश में लाभ होगा। खराब कार्यों में शामिल होने से हानि की आशंका है।
daily_horoscope_vrishabh_rashi.png

प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। इस समय खर्च बढ़ेंगे, तनाव और चिंता हावी रहेगी। जोखिम न उठाएं।
ये भी पढ़ेंः Surya Rashi Parivartan: 13 अप्रैल को मंगल की राशि मेष में सूर्य राशि परिवर्तन, जानें मेष से मीन तक किसे नफा किसे नुकसान

daily_horoscope_mithun_rashi.png

अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
daily_horoscope_kark_rashi.png

रोज नई योजना बनती है पर उस पर काम नहीं करते। परिवार में पूछ-परख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी पट रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता और तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।
daily_horoscope_leo_zodiac.png

शुक्रवार 22 मार्च का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभलकर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना आदि से बचें। विवाद न करें।
ये भी पढ़ेंः चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बनेंगे चार शुभ योग, जानिए हिंदू नव वर्ष में कैसा रहेगा मौसम और बारिश

daily_horoscope_kanya_rashi.png

दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी और आग के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा।
daily_horoscope_tula_rashi.png

किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

daily_horoscope_vrishchik_rashi.png

अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है, संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।
ये भी पढ़ेंः 9 अप्रैल को होने वाला है बड़ा परिवर्तन, शनि बनेंगे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति होंगे मंगल

daily_horoscope_dhanu_rashi.png

समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें वर्ना अचानक हानि हो सकती है।
daily_horoscope_makar_rashi.png

आप के हौसले से ही आपकी उन्नति कराएंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Laxmiji blessings: इन 4 राशि वालों को मिलता है लक्ष्मीजी का आशीर्वाद, कभी नहीं होती पैसों की कमी
daily_horoscope_makar_rashi.png

कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएगा। कार्यसिद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए हैं।
daily_horoscope_meen_rashi.png

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 22 March: वृषभ, कन्या समेत पांच राशियों को शुक्रवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो