
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बन रहे ऐसे योग, मौसम पर होगा बड़ा असर
हिंदू नए साल की शुरुआत चार शुभ योगों में होगी। नेहरू नगर ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम ने बताया कि नवसंवत्सर का प्रवेश धनु लग्न में होगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि, सिद्धि योग, वैधती योग विद्यमान रहेंगे। इसके साथ ही रेवती नक्षत्र रहेगा। धनु लग्न होने से उत्तर पूर्व दिशा में सुख समृद्धि रहेगी, मध्यक्षेत्र में वर्षा की अधिकता रहेगी। पश्चिम में खाद्य वस्तुएं सस्ती होगी। वरुण नाम का मेघ बारिश कराएगा। ग्रहीय व्यवस्था के हिसाब से नया साल शुभ फलदायी रहेगा।
पं. विष्णु राजौरिया के अनुसार नए साल हिंदू नव वर्ष में बन रहे शुभ योगो के कारण नया साल बेहद शुभ रहेगा। इस साल का शनि मेघेष भी रहेगा (वर्षा पर शनि देव का नियंत्रण होगा), साथ ही मंगल का प्रभाव भी रहेगा। इसलिए मौसम में अनिश्चितता का दौर रहेगा। भीषण गर्मी, अतिवर्षा जैसी स्थिति बनेगी।
पंचांग के अनुसार हिंदू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से होती है। इस साल नव वर्ष की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से हो रही है। इसी दिन गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा और मां दुर्गा की पूजा के लिए कलश स्थापना की जाएगी। साथ ही पूरे नवरात्रि भर लोग मां दुर्गा की पूजा अर्चना में डूबे रहेंगे।
पंचांग के अनुसार साल 2024 में चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना के लिए 50 मिनट का शुभ मुहूर्त है। कलश स्थापना का सामान्य मुहूर्त 9 अप्रैल को सुबह 06:12 बजे से 10:23 बजे के बीच है। यानी सामान्य मुहूर्त के लिए 4 घंटे 11 मिनट का समय है, लेकिन कलश स्थापना के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त अभिजिद मुहूर्त माना जाता है।
इस दिन घटस्थापना अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:03 बजे से 12:53 दोपहर बजे तक है। यानी कुल 50 मिनट घट स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त है। इन दोनों मुहूर्त में से किसी मां दुर्गा की पूजा के लिए कलश स्थापना की जा सकती है।
Updated on:
27 Mar 2024 04:20 pm
Published on:
21 Mar 2024 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
