5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 जून राशिफल : मीन राशि वाले आज भावुकता में आकर कोई फैसला ना लें, नुकसान हो सकता है।

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jun 24, 2018

rashifal

25 जून राशिफल : मीन राशि वाले आज भावुकता में आकर कोई फैसला ना लें, नुलसान हो सकता है।

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

वृषभ राशि: अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। जल्बाजी में लिए फैसले बदलने पड़ेंगे। अतिथियों का आगमन होगा। स्वयं पर विश्वास रखें और पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

मिथुन राशि: व्यापार संबन्धित योजना लाभप्रद सिद्ध होगी। अपनी छवी सुधारने में लगे रहेंगे। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। आवास निवास संबन्धित समस्या का समाधान होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है।

कर्क राशि: पारिवारिक समस्या का समाधान आपसी सहमती से होगा। संतान के किए कृत्य से दुखी रहेंगे। अनावश्यक खर्च होगा। नए वस्त्र आभूषण प्राप्त हो सकते है।

सिंह राशि: काम को कल पर न छोडें, आलस को त्याग दें। समर्पित भाव से काम करें, आप की कार्यशैली को बदल दें। अपने अधिनस्थों का सहयोग मिलेगा। बड़ो के मार्ग दर्शन में काम करना फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि: नई जिम्मेदारी मिलने से खुश होंगे। प्रतियोगी सफल होंगे। खेल प्रशासन और न्याय विभाग से जुड़े लोग ख्याती प्राप्त कर सकते हैं। विरोधी आप का नाम ख़राब कर सकते है। सामाजिक कीर्ति बढ़ेगी।

तुला राशि: उत्साह में वृद्धि के योग है। नया कार्य शुरू करना चाहते है, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि: व्यापारिक नए अनुबंध होंगे। कार्य कुशलता से सभी का दिल जित लेंगे। भाई बहनों का साथ मिलेगा। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है जो जल्द पूरा होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

धनु राशि: बेहतर सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। निजी संवंधो में कठोर फैसले लेने होंगे। आप सोचते बहुत है, पर कर नहीं पाते बचपना छोड़े और अपने करियर पर ध्यान दें। समय रहते कार्य पुरे करें तो ही जीवन में सफल होंगे।

मकर राशि: भाग्योदय की संभवाना है। कार्य में आ रही रुकावट सहज ही दूर होगी। साझेदारी से लाभ होगा। आप के सहकर्मी ही आप की आलोचना करेंगे। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जा सकते है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: कार्य विस्तार के लिए समय उपयोगी है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे, साझेदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। पारिवारिक समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी।

मीन राशि: सार्वजनिक जीवन में कीर्ति बढ़ेगी। आय से अधिक खर्च होगा। भावुकता में लिए फैसले बदलने होंगे। संपत्ति विवाद में उलझे रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा।