21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal: इनके रूके काम होंगे पूरे, ऐसा है आपके लिए आज का दिन

28 February आपके लिए कैसा रहने वाला है, इस उधेड़बुन में हैं तो इस सवाल का जवाब है आज का राशिफल में (Aaj Ka Rashifal), जिसे बता रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास। इस दैनिक राशिफल में हम विभिन्न राशियों के करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर सितारों की स्थिति से भाग्य का आकनलन पेश कर रहे है।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 27, 2023

aaj_ka_rashifal-xcf.jpg

aaj ka rashifal

मेष : आज का राशिफल 28 फरवरी के अनुसार मंगलवार को मेष राशि के जातक के लिए दिन मध्यम है। आज के दिन संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल हो सकती है। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। आज के दिन वाहन सुख सम्भव है।

वृषभ : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि वृषभ राशि के जातक अपने आलस्य का त्याग करें। समय पर काम करें। आज के दिन आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

मिथुन : मिथुन राशि के जातक के लिए आज आकस्मिक लाभ का योग बन रहा है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्न होगा। इस दिन आपका परिश्रम रंग लाएगा। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है मंगलवार को परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है ।

ये भी पढ़ेंः Chandra Shekhar Azad Death Anniversary: धर्म पर चंद्रशेखर आजाद के क्या थे विचार, पुण्यतिथि पर जानें

कर्क: मंगलवार राशिफल के अनुसार आप को 28 फरवरी को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्त रहना पड़ेगा। आज कार्य में नवीनता आने के भी योग बन रहे हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है।


सिंहः सिंह राशिफल 28 फरवरी के अनुसार आज के दिन आप को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी, इसमें संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तेल अर्पण करें। इससे रूके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें, यह उचित रहेगा।


कन्याः कन्या राशिफल के अनुसार बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। 28 फरवरी को मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन हो सकता है। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।