राशिफल

Aaj Ka rashifal 3June: किसके घर आ रहे मेहमान जान लें, कर्क कन्या समेत पांच राशियों पर शनि देव की कृपा

आज का राशिफल (Aaj Ka rashifal) 3 जून इशारा कर रहा है कि शनिवार को पांच राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा है। इन राशियों के लोगों को आनंद और आर्थिक लाभ होगा। बाकी राशियों का क्या हाल रहेगा यह आज का राशिफल में पढ़ें, इसे दैनिक राशिफल (daily rashifal) में बता रहे हैं ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Jun 02, 2023
आज का राशिफल 6 जून

मेष: आज का राशिफल 3 जून के अनुसार कार्य की व्यस्तता में परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। समय निकाल कर निजी जीवन पर ध्यान दें, माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दूसरों के कार्यों में दखल देना बंद करें। शनिवार को यात्रा संभव है।


वृषभः अपने व्यवहार को नम्र करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी जमीन जायदाद के मामलों में अपने पार्टनर्स से धोखा खा सकते हैं। सतर्क रहें, पिता के अधूरे कार्य पूरे करेंगे।


मिथुनः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार पुराने विवादों से निजात मिलेगी, अपने कर्मचारियों पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर मशीनरी की खराबी कार्यों को बाधित कर सकती है। शनिवार को आर्थिक लाभ के योग हैं।


कर्कः दिन व्यस्ततापूर्ण बीतेगा। संतान के परिणय से संबंधित रूकावटें दूर होंगी, नौकरी में तबादले के साथ पदोनन्नति के योग हैं। मेहमानों का आगमन होगा, यह आनंददायक रहेगा। खर्च बढ़ेगा।


सिंहः पं. व्यास के अनुसार बिना बात के क्रोध कर रहे हैं आप स्थिति को समझें फिर निर्णय लें। भूलवश हुई गलती का भुगतान करना होगा, दोस्तों की मदद करनी होगी। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।

कन्याः नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी, जीवन साथी की भावना की कद्र करें। संतान की उन्नति से विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय विस्तार में आर्थिक मदद सहायक होगी। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।


तुलाः अपने काम के साथ साथ शौक को भी पूरा करने का प्रयास करें। संतान के करियर को लेकर असमंजस में रहेंगे। कारोबार में मन न लगने से स्थिति बिगड़ सकती है, ध्यान देने की जरूरत है।


वृश्चिकः हिम्मत न हारें और आगे बढ़ें। समय आपका भी आएगा, मन में चीजों को लेकर कई विचार आएंगे। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।


धनुः बिना सोचे समझें कार्य को करने से बचें, जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। मनोरंजन के कार्यों में दिन बीतेगा, प्रेम प्रसंग मेंसफलता मिलने के आसार हैं, आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।


मकरः मानसिक तनाव हावी रहेगा, आप सब के लिए सोचते हैं पर आप का कोई ध्यान नहीं रखता। अपनों से स्नेह की कमी सी लगेगी। धार्मिक आयोजनों की भूमिका बनेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।


कुंभः कुंभ राशि के लोग अपने व्यवहार को सुधारें, निजी स्वार्थ के लिए दूसरों का नुकसान न करें। माता-पिता के मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। समय रहते बिगड़े संबंधों को सुधारें, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।


मीनः मीन राशि वालों का शनिवार के दिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है, मानसिक तनाव रहेगा। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे, वाहन सुख संभव है।

Updated on:
02 Jun 2023 06:01 pm
Published on:
02 Jun 2023 06:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर