9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 30 April: मंगलवार को सिंह, कन्या समेत 3 राशियों को कारोबार में सफलता, बाकी भी आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 30 April 2024: मंगलवार को 30 अप्रैल 2024 को दैनिक राशिफल का संकेत है कि आज सिंह, कन्या समेत 3 राशियों को कारोबार में सफलता मिलेगी। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें कैसा है बाकी लोगों का भविष्य (Daily Horoscope 30 April 2024)

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 29, 2024

Aaj Ka Rashifal 30 April 2024

आज का राशिफल मंगलवार 30 अप्रैल 2024 मेष से मीन

आज का राशिफल मेष राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 30 April)

मंगलवार का समय मेष राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

आज का राशिफल वृषभ राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi 30 April)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।

आज का राशिफल मिथुन राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 30 April)

मंगलवार को समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः

Shukra Asta Effect: शुक्र अस्त से 3 राशियों का होगा भाग्य उदय, नौकरी व्यापार में बढ़ेगी इनकम

आज का राशिफल कर्क राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 30 April)

समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

आज का राशिफल सिंह राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 30 April)

अपनों की बातो से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे, कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

आज का राशिफल कन्या राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 30 April)

मंगलवार को दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्वक रहेगा। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ेंः

Shukra Ast 2024: इस डेट को सुख देने वाले शुक्र होंगे अस्त, मेष से मीन तक किसे लाभ और किसे हानि

आज का राशिफल तुला राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi 30 April)

आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 30 April)

कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

आज का राशिफल धनु राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 30 April)

काम बहुत है, आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्याह्न से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

आज का राशिफल मकर राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 30 April)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

ये भी पढ़ेंःबुध इस डेट से मेष राशि में करेंगे भ्रमण, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

आज का राशिफल कुंभ राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 30 April)

शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

आज का राशिफल मीन राशि 30 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 30 April)

साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।