5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 31 दिसंबर 2018: मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा, भवन परिवर्तन आज संभव है

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 30, 2018

aaj ka rashifall

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रुके कार्यों में अचानक गती आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते है। पुराना लेन-देन हो सकता है।

वृषभ राशि: व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि: मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गती मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सानिध्य मिलेगा।

कर्क राशि: आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश का अंदेशा है, जो लाभदयक रहेगा। व्यापार व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।

सिंह राशि: नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

कन्या राशि: अटके हुए काम पुरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान देकर कार्य करें। जीवनसाथी के सहयोग स्वकारू पुरे होंगे। मोज मस्ती में समय व धन खर्च होगा।

तुला राशि: मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे है। स्वास्थ कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि: क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में है। व्यापरिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि: स्वास्थ में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठ कर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधो में नजदिकियां आएगी। जीवन संगनी का साथ मिलेगा।

मकर राशि: सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा, भवन परिवर्तन संभव है।

कुंभ राशि: अपने संपर्क का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

मीन राशि: यात्रा के योग बन रहे है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। न्यायपक्ष अनुकूल रहेगा।