राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 May: वृषभ, कर्क समेत चार राशियों को अच्छी आमदनी, धनु वालों के लिए नौकरी का योग

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) यानी 31 मई 2023 राशिफल के अनुसार बुधवार वृषभ, कर्क समेत चार राशियों के लोगों को अच्छी आमदनी होने वाली है, बाकी राशियों का क्या हाल रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें बुधवार राशिफल (Wednesday Rashifal) जिसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
May 30, 2023
आज का राशिफल 5 जून 2023

मेष : आज का राशिफल 31 मई के अनुसार पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। अपने राज दूसरे को बताने से बचें।


वृषभ : आप अपनों से राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन मे लोकप्रियता बढ़ेगी, लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें, आय बढ़ेगी।


मिथुन : पं चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं हैं। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। यात्रा संभव है।


कर्क : परिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। रूका धन मिलने की संभावना है, दूसरों के मामलों में दखल से बचें। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें, बुधवार को आपके स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।


सिंह : जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें, व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं। विरोधियों को उन्हीं की चालों में फंसा देंगे।


कन्याः अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे, व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे। शांति से समय व्यतीत करें।


तुला: आप जिन लोगों को अपना मान रहे हैं, वे आप की निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। बातचीत में नरमी बरतें, नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है। कारोबारी विस्तार का मन बनेगा।


वृश्चिक : आप की मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं, मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।


धनु : व्यावसायिक अटके काम पूरे होंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाने का मौका मिलेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। धन आगमन संभव है।


मकर : अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे, परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रूकने से तनाव होगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। मेहनत से काम करें, सफलता मिलेगी।


कुम्भ: दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानान्तरण और विभागीय परिवर्तन के योग हैं।


मीन : जिन लोगों को स्वयं पर भरोसा रहता है। वे सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेते हैं। मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे, दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है, व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी।

Updated on:
31 May 2023 07:52 am
Published on:
30 May 2023 04:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर