22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 5 June: वृषभ, मिथुन समेत पांच राशियों को आर्थिक लाभ, जानें बाकियों का हाल

आज का राशिफल 5 जून (Aaj Ka Rashifal 5 June) के अनुसार सोमवार को वृषभ, मिथुन समेत पांच राशियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। बाकियों का हाल क्या रहेगा, इससे जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। इस दैनिक राशिफल (daily rashifal) को पेश कर रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 04, 2023

latest_horoscope_image.jpg

today horoscope 5 june

मेष : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।


वृषभ : जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होगी, इससे लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।


मिथुन : संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।


कर्कः दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश के विषय में सोचें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।


सिंहः सोमवार को कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।


कन्या : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

ये भी पढ़ेंः Shani Dev: इनको खून के आंसू रूलाएगी शनि की उल्टी चाल, राहत के लिए करना होगा यह उपाय


तुला : परिवारिक कार्यो में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्म-सम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।


वृश्चिक : आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।


धनु : अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट और दुर्घटना से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।


मकर : दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।


कुंभ : अपनी संगत बदलें, आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।


मीन: दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Weekly Love Rashifal 5 June-11 June: कुंभ, मीन समेत इन राशियों के लव में विलेन, तीन को सितारों का ग्रीन सिग्नल