11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 23 January: आज का राशिफल: बसंत पंचमी पर चमकेगा भाग्य, धन और करियर में बड़ी सफलता के योग

Aaj Ka Rashifal 23 January: बसंत पंचमी दैनिक राशिफल शुक्रवार का संकेत है कि 23 जनवरी को कर्क समेत कई राशि के लोगों को आज धन लाभ के कई मौके आपके हाथ लगेंगे। इन्हें आर्थिक लाभ, भाग्य का साथ मिलेगा। सबसे खास है मिथुन को व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा । आज का राशिफल में आप भी जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Friday)

5 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 23 January

Aaj Ka Rashifal 23 January : तुला को निवेश में लाभ, तो कन्या राशि वाले रहें सावधान; पढ़ें 23 जनवरी का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: आज का राशिफल 23 जनवरी 2026: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। धन लाभ, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी पढ़ें।

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाह भी करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के कई मौके आपके हाथ लगेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिनके अनुभव और सलाह से आपकी समस्या हल होगी। इस राशि के राजनीति से जुड़े व्यक्ति आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे, जिससे आपकी छवि और ज्यादा मजबूत बनेगी।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे और आप सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आपको मीडिया क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के साथ ही बड़े अवसर भी प्राप्त होंगे। इस राशि के प्राइवेट जॉब में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे। साथ ही महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में आज आपको सीनियर की मदद मिलेगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपके क्लाइंट के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा तथा आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे, जिससे उपचार बेहतर ढंग से हो। आज आप किसी कलीग की मदद से ऑफिस के पेंडिंग काम को पूरा करेंगे, आपके टीम वर्क से बॉस बहुत खुश होंगे। आज आप बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। साथ ही धार्मिक कार्यों में आजआप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चो पर रोक लगाना भी जरूरी है। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही आपके दांपत्य जीवन में आपसी ताल - मेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे और आपकी पढाई में रूचि बढ़ेगी। आज आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे और किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ बाहर डिनर करने जायेंगे, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आज आप इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी एक्सपर्ट या घर के बड़े सदस्य से सलाह ले सकते हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपकी जान – पहचान बड़े व्यक्तियों से होगी। आज इस राशि के फैशन डिज़ाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा, आपको ऑनलाइन माध्यम से बड़ा आर्डर मिल सकता है। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी और आपके शत्रु परास्त होंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

तुला आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपकी सुख – सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे, जल्द ही आपको सिलेक्शन मिलेगा। आज आप भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें अन्यथा कोई आपको अपनी बातों में उलझा सकता है। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए जल्द ही अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे, उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज आपको किसी क़ानूनी मामलें में बड़ी राहत मिलेगी, जिससे आपका मानसिक बोझ हल्का होगा।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। साथ ही आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आज आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे, जिससे आपको बेहतर सुझाव मिलेंगे। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में उत्साह भरा माहौल रहेगा। कुल – मिलाकर आज का दिन ठीक बीतेगा।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी करीबी के साथ आपकी गलतफहमी दूर होगी और आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन अध्यात्म में थोड़ा ज्यादा लगेगा, आप पास के ही मंदिर में कुछ वक्त गुजारेंगें जिससे मन शांत होगा। इस राशि के स्टेशनरी का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। आज आप घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दे और उनकी देख भाल अच्छे से करें। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा, आप निश्चिंत होकर किसी काम को पूरा करेंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी, जो आपके बहुत काम आयेगी। आज इस राशि के लेखकों की बुक पब्लिश होगी, जिसके लिए उसको अवार्ड भी मिलेगा | आज अपने आप को एकदम फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनायेंगे। आज आप किसी मामले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की कोशिश करें।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। आज आप बेवजह की बातों से दूरी बनाकर रखें , तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।