9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 8 September: इस राशि के राजनीतिज्ञों का समय अच्छा, इन लोगों को झेलनी है तंगी

Today Horoscope: आज का राशिफल 8 सितंबर के मिलेजुले संकेत हैं, यह किसी राशि के लिए अच्छा है तो किसी के लिए मुश्किल भरा, आइये जानते हैं किसके लिए खुशनुमा है शुक्रवार का दिन.. इस दैनिक राशिफल में भविष्यवाणी कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 07, 2023

horoscope.jpg

आज का राशिफल 8 सितंबर 2023

मेष राशि
नए कार्य को शुरू करने की रूपरेखा बनेगी, घर के रंग रोगन साफ सफाई में समय बीतेगा। नए संपर्क स्थापित होंगे, दोस्तों के साथ यात्रा आनंददायक रहेगी। वाहन पर खर्च होगा।


वृषभ राशि
सोचते कुछ हैं और करते कुछ हैं। एक निर्णय लेकर कार्य करें, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। सामाजिक गतिविधि में अहम भूमिका रहेगी, यात्रा संभव है।


मिथुन राशि
अपने नकारात्मक विचारों को स्वयं पर हावी न होने दें। संबंधियों से वाद विवाद हो सकता है, संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है। दोस्तों में मतभेद होगा।


कर्क राशि
बिना बात के क्रोध कर रहे हैं, फालतू के कार्यों में समय बर्बाद होगा। परिवार पर ध्यान देने की जरूरत है। मकान दुकान बदलने के योग हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय मध्यम है।


सिंह राशि
किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें, अपने संपर्कों का लाभ मिलेगा जीवन में जो समस्या चल रही है, किसी महापुरुष के माध्यम से हल होगी। आर्थिक तंगी रहेगी।


कन्या राशि
परिजनों से हुई गलतफहमी दूर होगी। व्यापार विस्तार के योग हैं, धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। नए संपर्क स्थापित होंगे, घर की साजसज्जा पर खर्च होगा। भाइयों से संबंध मधुर होंगे।

ये भी पढ़ेंः पंडित धीरेंद्र शास्त्री लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इस पार्टी से टिकट, जानिए क्या कहती है कुंडली


तुला राशि
व्यावसायिक उन्नति होगी, आर्थिक लाभ होगा। यात्रा होगी, जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी। भूमि में निवेश के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे, आलस्य हावी रहेगा। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, परिजनों से संबंध मधुर होंगे। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें, अपनी वाणी में मधुरता लाएं।


धनु राशि
काम करने के तरीकों को बदलें, जीवन साथी की भावनाओं की कद्र करें। बोलने में सावधानी रखें, व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य में कमी आएगी।


मकर राशि
अपने व्यवहार से सभी को अपना बना लेंगे, वाक्शैली से सभी को प्रभावित करेंगे। संतों का सानिध्य मिलेगा समाज में ख्याति मिलेगी। निंदा करने वालों पर ध्यान न दें, जो कर रहे हैं, करते रहें।


कुंभ राशि
अपनी जिम्मेदारी से दूर न हों, समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें। व्यापार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे, प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे, आर्थिक मामलों में समझदारी रखें।


मीन राशि
अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा, आलसी रवैये से आप पीछे हैं। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें, आप के निजी संबंध कमजोर हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है।