18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 9 January: हनुमानजी बनाएंगे बिगड़े काम, वृष राशि वालों का ऐसा है राशिफल

सोमवार नौ जनवरी आपका कैसा बीत सकता है, यह हम आपको बता रहे हैं Aaj Ka Rashifal 9 January के आधार पर। क्योंकि आज आपके सितारे क्या कहते (Horoscope Today) हैं, इसके आधार पर अपने योजनाओं को अब नए सिरे से तैयार कर सकते हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा फायदा आपको हो। इसलिए पढ़ें आज का राशिफल।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 08, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

aaj Ka Rashifal 9 January 2023

Aaj Ka Rashifal 9 January: उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास ने नौ जनवरी 2023 के लिए ग्रह नक्षत्रों के चाल की गणना की है । इसके आधार पर सभी राशियों के जातकों के नौ जनवरी को घटने वाले दिन का आकलन किया है तो अपने दिन का ब्योरा जानने के लिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह कन्या राशियों के लोग पढ़ें Daily Horoscope 9 January।


मेषः Aaj Ka Rashifal 9 January 2023 में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि मेष राशि के लोगों को अक्सर करने वाले गलतियों में सुधार की जरूरत है। सोमवार का दिन इस राशि के जातक के लिए ठीक रहेगा। इनके कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभाव कारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है, जिसका इनके जीवन पर असर पड़ सकता है।


वृषभः पं. व्यास का कहना है कि यदि आजकल आप चिंतित हैं तो चिंता त्यागे, इसका अच्छा असर पड़ेगा। आप व्यर्थ सोचना बंद करें, आप के वाक चातुर्य से आपके कार्य बन जाएंगे। हालांकि शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है, आप के शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। हनुमानजी की सेवा से ही लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (9-15 January 2023): इस राशि के राजनीतिज्ञों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानें दूसरों का हाल


मिथुनः Horoscope Today 9 January के अनुसार आज के दिन मिथुन राशि के लोगों का पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होने का योग बन रहा है। हालांकि सोमवार के दिन आपको उपहार भी मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा, वाहन सुख भी संभव है।


कर्क राशि वालों के लिए ऐसा रहेगा दिन

सोमवार के दिन कर्क राशि के लोग समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। लेकिन पारिवार में आई समस्या का निदान हो सकता है। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके लिए कार्यस्थल पर आज के दिन खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है।


सिंहः Leo Rashifal के अनुसार सिंह राशि के जातक को 9 जनवरी को किसी अनजान पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज भी कार्य पूरे होने के योग नहीं बन रहे हैं। खान पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (9-15 January 2023): साप्ताहिक राशिफल में जानें कैसा रहेगा सप्ताह, सिंह के लिए है गुडलक

कन्याः Virgo Rashifal के अनुसार नौ जनवरी के दिन कन्या राशि वालों को व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें। इससे आपको दीर्घकालिक फायदा होगा।


बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग