scriptराशिफल 11 जून 2022: वृष, तुला समेत इन राशि वालों के लिए उत्तम रूप से लाभदायक होगा आज का दिन! | Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 11 June 2022 Dainik Rashifal In Hindi | Patrika News

राशिफल 11 जून 2022: वृष, तुला समेत इन राशि वालों के लिए उत्तम रूप से लाभदायक होगा आज का दिन!

locationनई दिल्लीPublished: Jun 11, 2022 05:34:41 am

Submitted by:

Tanya Paliwal

11 June 2022 Horoscope In Hindi: मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। तुला राशि के लोगों को विवाद में ना पड़ने की सलाह दी जाती।

aaj ka rashifal 11 june 2022, rashifal today in hindi, horoscope today 11 june 2022, daily horoscope prediction, 11 june 2022 rashifal, today horoscope 11 june 2022, dainik rashifal, आज का राशिफल, राशिफल 11 जून 2022,

राशिफल 11 जून 2022: वृष, तुला समेत इन राशि वालों के लिए उत्तम रूप से लाभदायक होगा आज का दिन!

Aaj Ka Rashifal Or Daily Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत शुभ होने वाला है तो कुछ राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि
निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। व्यवसाय में आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृष राशि
इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति प्राप्त होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि
इस राशि के विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मुनाफा होगा। लव पार्टनर्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। समस्याओं के समाधान में परिवार का साथ मिलेगा।

कर्क राशि
राजनीतिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में सभी सदस्यों की जरूरतों का ख्याल रखेंगे। प्रेमियों का आज किसी बात से दिल दुखी हो सकता है।

सिंह राशि
घर में किसी निर्माण संबंधी कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आत्मबल से कई कार्य संपन्न होंगे। दूरी से रिश्तों में और प्यार बढ़ेगा।

कन्या राशि
व्यापारी किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। संतान द्वारा बेहतर प्रदर्शन से प्रसन्न रहेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को काम का प्रेशर हो सकता है।

तुला राशि
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। सेहत थोड़ी ढीली रह सकती है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
आज के दिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ेगी। आज के दिन मूड रोमांटिक रहेगा। आज के दिन घर में किसी खुशखबरी के मिलने से थोड़ा तनाव कम होगा।

धनु राशि
धन प्राप्ति से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यवसायियों को थोड़ी परेशानी आ सकती है। माता जी की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि
इस राशि के छात्रों को आज कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी अपने की वजह से शुभ समाचार मिल सकता है। दिनचर्या में योग अपनाने से तंदुरुस्त रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि
आज इस राशि के जातक को नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय के लिए भी दिन अनुकूल है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई पोस्ट मिल सकती है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें। मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मीन राशि
आज इस राशि के जातक अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। परिवार में भी माहौल सही रहेगा।

यह भी पढ़ें

आज का कुंभ राशिफल 11 जून 2022: व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ, सिंगल लोगों के लिए आ सकता है शादी का प्रस्ताव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो