27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल 22 जून 2022: कुंभ राशि वालों की आज मान-सम्मान और धन में होगी वृद्धि, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे!

22 June 2022 Horoscope In Hindi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन फलदायी होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मिथुन राशि वालों को संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

3 min read
Google source verification
rashifal 22 june 2022, today horoscope 22 june 2022, daily horoscope prediction, aaj ka rashifal, dainik rashifal, daily horoscope in hindi, horoscope 22 june 2022, आज का राशिफल, राशिफल 22 जून 2022,

राशिफल 22 जून 2022: कुंभ राशि वालों की आज मान-सम्मान और धन में होगी वृद्धि, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे!

ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत शुभ होने वाला है तो कुछ राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि
संतान को लेकर आज चिंतित रहेंगे। नई नौकरी मिलने के साथ ही उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी परिजन से की गई मन की बात का समाधान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको परेशानी होगी।

वृष राशि
व्यवसायियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में नए सहयोगी मिलने से आप आज कुछ नया सीखेंगे। सरकारी योजना में निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति सुख संभव है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और साथ ही परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। धन का लेन-देन करते समय आज सावधानी बरतें।

मिथुन राशि
आज के दिन भागदौड़ लगी रहेगी। परिवार में आपसी विवाद उत्पन्न हो सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत परेशान कर सकती है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए फलदायी होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान को विदेश में शिक्षा लेने के लिए भेज सकते हैं जिससे खर्च बढ़ेगा। परिजनों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। परिवार के किसी सदस्य की विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।

सिंह राशि
आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिससे कार्यों में भी फुर्ती रहेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए दिन शुभ है। व्यापारी अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। किसी नई चीज की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशि
आज अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लें। फैसले लेने में जल्दबाजी ना करें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति की सलाह कारगर साबित होगी। परिवार के किसी सदस्य की कोई कड़वी बात बुरी लग सकती है।

तुला राशि
भौतिक सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। किसी संपत्ति को खरीदने या बेचने से पहले सभी पहलुओं को अच्छे से जान लें। किसी अपने से धोखा मिल सकता है। प्रेम जीवन में अपने साथी से किसी कारण नाराज हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कोई काम बन सकता है।

वृश्चिक राशि
कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए किसी अनुभवी से सलाह लें। मन में नए विचार उत्पन्न होने पर उन्हें तुरंत लागू करने की कोशिश करें, तभी सफलता मिलेगी। पड़ोसियों से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है इसलिए सावधान रहें।

धनु राशि
आज के दिन मिला-जुला फल मिलेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आत्मनिर्भर होकर समस्याओं को हल करेंगे। विरोधी आपकी सफलता से ईर्ष्या रखेंगे, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। संतान को कहीं बाहर नौकरी का ऑफर आए तो उसे रोकें नहीं। परिवार के किसी सदस्य की फरमाइश जरूर पूरी करें।

मकर राशि
आज के दिन कार्य में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी अपनी समस्याएं अध्यापकों से साझा करेंगे। व्यस्तता के चक्कर में जरूरी कार्यों को करना ना भूलें। कार्य क्षेत्र में नई योजनाएं लागू करने के लिए पिताजी से सलाह लेना बेहतर रहेगा। करियर की समस्याओं का हल निकाल लेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन शुभ है। आपके मान-सम्मान और धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिले तो वहां बातचीत में आत्मसंयत रहें। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जरूरी काम पर ध्यान दें।

मीन राशि
आज के दिन आपकी मन की इच्छा पूरी होगी। शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे जिससे आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जीवन साथी की सफलता से प्रसन्न होंगे। आज किसी डील के फाइनल ना होने पर निराशा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: किसी जरूरी काम में बाधा बन रहा है अशुभ योग, तो कार्य से पहले अवश्य करें इन चीजों का दान