15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल : इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली है गुरुवार का दिन, जानें आपकी राशि का क्या रहेगा हाल

आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की षष्ठी...

2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 08 October2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 08 October2020

आज साल 2020 की तारीख 08 अक्टूबर को बृहस्पतिवार thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना जाता है। इसीलिए इस दिन को गुरुवार भी कहते है। वहीं कुंडली में इसे विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु जी हैं।

आज का विशेष : Today's Special 08 October 2020...
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि ( 04:36 PM तक फिर सप्तमी ) व दिन गुरुवार ( 08 October 2020, thursday ) का है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र ( 10:50 PM तक फिर आद्रा ) रहेगा।

08 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:22 AM से 12:09 PM
: अमृत काल : 01:13 PM से 02:58 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -
: रवि योग : 05:53 AM से 10:50 PM

08 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 14:29:28 से 15:16:23 तक
: राहुकाल - 13:13:12 से 14:41:11 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 08 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 08 October 2020, thursday...

1. मेष राशि :-
सोचे हुए काम बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। लेकिन ध्यान रखें कि दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

2. वृषभ राशि :-
माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।कामना पूरी होगी।

3. मिथुन राशि :-
आज कुछ भी बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है। दुर्व्यसनों से दूर रहें।

4. कर्क राशि :-
आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है, अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं। घर में क्लेश बढेंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

5. सिंह राशि :-
परिजनों से सहयोग मिलने के साथ ही मित्रों से भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

6. कन्या राशि :-
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे ही रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

7. तुला राशि :-
व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़े। संतान के कार्यो से दुखी रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि :-
आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होंगी।

9. धनु राशि :-
विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

10. मकर राशि :-
दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख की संभावना के बीच व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

11. कुम्भ राशि :-
क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे व आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा सम्भव हे।।

12. मीन राशि :-
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा।