17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 09 April 2021 : आज इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ ? जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार

आज त्रयोदशी तिथि 04:27 AM, अप्रैल 10 तक...

2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 09 April 2021

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 09 April 2021

आज साल 2021 में अप्रैल के पहले दिन यानि 09 अप्रैल की तारीख को शुक्रवार friday का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्य / असुर ग्रहों का गुरु यानि दैत्य गुरु माना गया है।

शरीर में कमर के नीचे तो वहीं कुंडली में भाग्य के कारक माने गए हैं। इनका रंग गुलाबी व रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी माता लक्ष्मी हैं। वहीं इस दिन संतोष माता और वैभव लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 09 April 2021,friday...

1. मेष राशि:-

समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

2. वृषभ राशि:-

दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। पुराने मित्रो से भेट होगी। निवेश से लाभ संभव।

3. मिथुन राशि:-

कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आयगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

4. कर्क राशि:-

आप की चंचलता के चलते संंबंध कमजोर होंगे। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे अच्छे से समझें, साथ ही उसके प्रति समर्पित रहे तो ही आप सफल होगे।

5. सिंह राशि:-

समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। आपकी लापरवाही के चलते लम्बे समय स्व भूमि सम्बन्धी कार्य रुका हुआ है। समय रहते कार्यवाही करें, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।

6. कन्या राशि:-

घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रो से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाएये। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी।

7. तुला राशि:-

कार्यों में रुकावट आ सकती है। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।

8. वृश्चिक राशि:-

कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। रिश्तों में दरार आ के बीच विरोधी सक्रिय होंगे।

9. धनु राशि:-

व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

10. मकर राशि:-

जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है। अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी।

11. कुम्भ राशि:-

नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।

12. मीन राशि:-

हितकारी समय चल रहा है। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। समय पर कार्य करना सीखें।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग