
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 13 january 2021
आज साल 2021 की तारीख 13 जनवरी को बुधवार Wednesday का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में भी बुध बुद्धि के कारक माने गए हैं। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री गणेश जी हैं।
जानिए आज 13 जनवरी राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 13 january 2021, Wednesday...
1. मेष राशि
अपने स्वभाव में नम्र और सहज बनें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।
2. वृषभ राशि
आप की महत्ता लोगों को पता चलेगी। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
3. मिथुन राशि
कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।
4. कर्क राशि
आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।
5. सिंह राशि
नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आएंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनो में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।
6. कन्या राशि
आपकी अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से बनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।
7. तुला राशि
मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कॅरियर में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।
8. वृश्चिक राशि
दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।
9. धनु राशि
कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं। इसके अलावा आप चाहते हैं कि परिजन आप को प्रेम करें इसके लिए पहले आप को उन्हें प्रेम देना होगा, क्योंकि प्रकृति का नियम है जो बोया है वही निकलेगा।
10. मकर राशि
कार्यस्थल पर आप के द्वारा किए कार्यों से सहकर्मियो को ईर्ष्या होगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।
11. कुम्भ राशि
संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे। आप बहूत ज्यादा बोलते है अपने विचारों पर संयम रखें।
12. मीन राशि
जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिये जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। अपनों से दुरिया खत्म कंरे। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेगे। पूछ परख बढेगी।
Published on:
12 Jan 2021 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
