
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 15 October2020
आज साल 2020 की तारीख 15 अक्टूबर को बृहस्पतिवार thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु भी कहा जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। जबकि कुंडली में गुरु विद्या के कारक माने गए हैं। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु हैं। वहीं इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : Today's Special 15 October 2020...
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि ( 08:33 AM तक फिर चतुर्दशी 04:52 AM अक्टूबर 16 तक) व दिन गुरुवार ( 15 October 2020, thursday ) का है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र ( 05:58 PM तक फिर हस्त ) रहेगा।
15 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:20 AM से 12:07
: अमृत काल : 11:35 AM से 01:00 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -
: रवि योग : -
15 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 14:25:23 से 15:11:39 तक
: राहुकाल - 13:10:14 से 14:36:57 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 15 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 15 October 2020, thursday...
1. मेष राशि -
किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती हे। समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें, इससे कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते है।
2. वृषभ राशि -
व्यर्थ सोचना बंद करे,जो होगा अच्छा होगाa। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुक्सान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहे। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।
3. मिथुन राशि -
मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव। लेकिन, पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। साथ ही स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है।
4. कर्क राशि -
रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के योग के बीच कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।
5. सिंह राशि -
आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। वहीं आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पर्ण नियंत्रण रखे। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
6. कन्या राशि -
व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए उपयुक्त समय है। परोपकारी बनें।
7. तुला राशि -
धैर्य रखें जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
8. वृश्चिक राशि -
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें,तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।
9. धनु राशि -
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।
10. मकर राशि -
ग्रह अनुकूल हे। आज के दिन आप के कार्यो में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
11. कुम्भ राशि -
स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हे। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
12. मीन राशि -
आज कुछ कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग के बीच नया व्यपार शुरू हो पाएगा।
Published on:
14 Oct 2020 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
