13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka rashifal : शुक्रवार को तुला वृश्चिक धनु व मीन राशि वालों के लिए आज का दिन है खास, जानें अपनी राशि का हाल

आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि...

3 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 16 October2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 16 October2020

आज साल 2020 की तारीख 16 अक्टूबर को शुक्रवार friday का दिन है। शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु भी कहा जाता है। जबकि कुंडली में शुक्र भाग्य के कारक माने गए हैं। इनका रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी हैं। वहीं इस दिन संतोषी माता के पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 16 October 2020...
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि ( 01:00 AM, अक्टूबर 17 तक) व दिन शुक्रवार ( 16 October 2020, friday ) का है। इस दिन हस्त नक्षत्र ( 02:58 PM तक फिर चित्रा ) रहेगा।

16 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:20 AM से 12:06 PM
: अमृत काल : 09:43 AM से 11:07 AM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -
: रवि योग : -

16 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 12:52:32 से 13:38:42 तक
: राहुकाल - 10:16:45 से 11:43:18 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 16 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 16 October 2020, friday...

1. मेष राशि -
अपने स्वास्थ का खास ध्यान रखें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। विद्वानों के साथ आज रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंने के अलावा प्रसिद्धि भी मिलेगी।

2. वृषभ राशि -
अपने संबंधो के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनी देव की आरधना लाभ दायक रहेगी।

3. मिथुन राशि -
नौकरी में बदलाव चाहने के बीच फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

4. कर्क राशि -
समय का सदुपयोग करें।अपनी सांगत बदलें। दूसरो की उन्नति से दुखी न हों आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

5. सिंह राशि -
समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचे। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

6. कन्या राशि -
आज खान-पान पर नियंत्रण के साथ ही व्यर्थ के दिखाओ से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

7. तुला राशि -
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश के लिए सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

8. वृश्चिक राशि -
आज पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

9. धनु राशि -
सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

10. मकर राशि -
आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, अत: सतर्क रहे। आज विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा केसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

11. कुम्भ राशि -
आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

12. मीन राशि -
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेेगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।