
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 18 October2020
आज साल 2020 की तारीख 18 अक्टूबर को रविवार sunday का दिन है। रवि यानि सूर्य... सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं कुंडली में इन्हें आत्मा का कारक माना गया है। माना जाता है कि सूर्य ही आपके जीवन में आपके मान सम्मान व अपमान का कारण बनते हैं। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव हैं।
आज का विशेष : Today's Special 18 October 2020...
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वतीया तिथि ( 05:27 PM तक फिर तृतीया) व दिन रविवार ( 18 October 2020, sunday ) का है। इस दिन स्वाति नक्षत्र ( 08:52 AM तक फिर विशाखा ) रहेगा। वहीं आज से शारदीय नवरात्रि 2020 का दूसरा दिन है।
18 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:20 AM से 12:06 PM
: अमृत काल : 10:20 AM से 11:45 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -
: रवि योग : -
18 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 09:47:58 से 10:33:57 तक
: राहुकाल -16:01:30 से 17:21:41 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 18 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 18 October 2020, sunday...
1. मेष राशि -
अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। लेकिन, जो लोग आप के कार्यो की सराहना करते थे, वे ही अब आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।
2. वृषभ राशि -
समय रहते अपने कार्य पूरा कर लें। पारिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन कर पारिवारिक तनाव ख़त्म कर सकते हैं। फेक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर चमत्कारिक लाभ देगी।
3. मिथुन राशि -
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें। वाणी में मधुरता रखें। यात्रा के योग हैं।
4. कर्क राशि -
आपके संपर्को से रुके कार्य पूरे होंगे। लेकिन, बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावाश्यक किसी को परेशान न करें, मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी।
5. सिंह राशि -
जल्दबाजी में लिए फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। परिवार में आप की बातो को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।
6. कन्या राशि -
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपने बारी का इंजतार कंरे। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।
7. तुला राशि -
माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकावे में आकर अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा। ध्यान रहे जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता।
8. वृश्चिक राशि -
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर लेंगे। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी करे तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें, या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।
9. धनु राशि -
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने से कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज रहेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।
10. मकर राशि -
समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। किसी के बहकावे में न आएं। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवन शैली में परिवर्तन के योग के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव।
11. कुम्भ राशि -
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।
12. मीन राशि -
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
Published on:
17 Oct 2020 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
