
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 26 October2020
आज साल 2020 की तारीख 26 अक्टूबर को सोमवार Monday का दिन है। सोम यानि चंद्र... ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक माना जाता है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती होता है। इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान शिव शंकर यानि महादेव माने जाते हैं।
आज का विशेष : Today's Special 26 October 2020...
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि ( 09:00 AM तक फिर एकादशी) व दिन सोमवार ( 26 October 2020, Monday ) का है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र ( पूर्णरात्रि तक ) रहेगा।
26 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 10:45 AM से 12:30 AM अक्टूबर 27
: सर्वार्थ सिद्धि योग : —
: रवि योग : पूरे दिन
26 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 08:08:12 से 09:03:26 तक
: राहुकाल - 07:27:18 से 08:52:08 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 26 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 26 October 2020, Monday...
1. मेष राशि -
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। घमंड से नुक्सान आप को ही होगा।
2. वृषभ राशि -
कार्यक्ष्रमता में वृद्धि होगी। वहीं आपमें से कुछ को नौकरी की तलाश में भटकना भी पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
3. मिथुन राशि -
आज शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं तो अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
4. कर्क राशि -
अपने आहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट सम्बन्धित रोग संभव। समय कम है अत: ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
5. सिंह राशि -
जो करना है समय रहते कर लें, फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा।
6. कन्या राशि -
आज केवल अपने कर्म पर विचार करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव है।
7. तुला राशि -
संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
8. वृश्चिक राशि -
जीवन साथी के साथ विवाद की संभावना के बीच गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।राजनैतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद से बचें।
9. धनु राशि -
संतान की जिद पर नियंत्रण रखें, यानि जायज हो तभी पूरी करें। आप की कमजोर निर्णय शक्ति आपको आगे निकलने से रोकर रही है। आज अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
10. मकर राशि -
दूसरों की मजबूरी को समझते हुए उनका सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें ।परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
11. कुम्भ राशि -
आज कुछ कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
12. मीन राशि -
बीमारी के कारण मन दुखी होगा, मन में भय दुविधा का माहौल रहेगा। संतान के विवाह की परेशानी दूर होगी निजी कार्यों में दूसरों का दख़ल बंद करें। धर्म कर्म में मन लगने के साथ ही आर्थिक लाभ सम्भव है।
Updated on:
25 Oct 2020 08:15 pm
Published on:
25 Oct 2020 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
