scriptआज का राशिफल : श्री गणेश जी आज इन 5 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिये बुधवार क्या लाया है आपके लिए खास | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 28 October2020 | Patrika News

आज का राशिफल : श्री गणेश जी आज इन 5 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिये बुधवार क्या लाया है आपके लिए खास

locationभोपालPublished: Oct 28, 2020 12:12:57 am

आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि…

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 28 October2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 28 October2020

आज साल 2020 की तारीख 28 अक्टूबर को बुधवार Wednesday का दिन है। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि का कारक माना जाता है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना होता है। इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान श्री गणेश माने जाते हैं।
आज का विशेष : Today’s Special 28 October 2020…
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि ( 12:54 PM तक फिर त्रयोदशी) व दिन बुधवार ( 28 October 2020, Wednesday ) का है। इस दिन पूर्वभाद्रप्रद नक्षत्र ( 09:11 AM तक फिर उत्तरा भाद्रप्रद ) रहेगा।
28 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : –
: अमृत काल : –
: सर्वार्थ सिद्धि योग : –
: रवि योग : –

28 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 15:49:28 से 16:34:32 तक
: राहुकाल – 11:41:37 से 13:06:07 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 28 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 28 October 2020, Wednesday…

1. मेष राशि –
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद की संभावना के बीच पारिजनों का सहयोग मिलेगा।सुख सुविधा के सामान में धन खर्च के साथ ही आपसी संबंधनो में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
2. वृषभ राशि –
मित्रों से विवाद की स्थिति के बीच परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग के साथ ही पारिवारिक यात्रा के योग भी हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
3. मिथुन राशि –
विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

4. कर्क राशि –
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। भूूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।
5. सिंह राशि –
स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जायगा।
6. कन्या राशि –
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।
7. तुला राशि –
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में समिलित होंगे।

8. वृश्चिक राशि –
भाग्य के भरोसे न बैठें, बल्कि अपने कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।
9. धनु राशि –
आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
10. मकर राशि –
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकसिक धनलाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

11. कुम्भ राशि –
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी।विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखादेखी न करें।
12. मीन राशि –
कई दिनों से रुके कार्यो में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो