27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल : इन दो राशिवालों के लिए है मुश्किल की घड़ी, सर्तकता से ही मिलेगी सफलता

आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि...

3 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 27may2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 27may2020

आज मई 2020 का 27वां दिन यानि 27 मई 2020 को बुधवार का दिन है। बुद्ध को ज्योतिष में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। यह बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं बुध के संबंध में ये भी मान्यता है कि ये जिन ग्रहों की दृष्टि में होता है उन्हीं के अनुसार प्रभाव देता है। वैसे इसका रंग हरा और रत्न पन्ना माना गया है। इस दिन के कारक देव श्रीगणेश हैं।

आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि– (12:32 AM, मई 28 तक) व बुधवार का दिन है।

27 मई 2020 शुभ मुहूर्त...
अमृत काल — 01:03 AM, मई 28 से 02:39 AM, मई 28
रवि योग — 05:09 AM से 07:28 AM

27 मई 2020 का अशुभ मुहूर्त...
यमगण्ड — 06:50:07 से 08:31:50 तक
राहुकाल — 11:55:16 से 13:36:59 तक


जानिए पं श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 27 मई 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

1. मेष राशि :-
व्यापार में अवरोध के साथ ही आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। निजी जीवन में वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

2.वृषभ राशि :-
व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपका काम करने का तरीका बदलना जरूरी है, अन्यथा जवाबदारी के कार्य ठीक से नही हो पाएंगे। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

3. मिथुन राशि :-
आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अबसर मिलेगा। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

4. कर्क राशि :-
आमदनी में वृद्धि के के साथ ही यात्रा के योग बन रहे है। कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा।

5.सिंह राशि :-
कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। आपकी सूझबूझ से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।

6. कन्या राशि :-
आप किसी भी चीज को करने ले पहले उससे होने वाले हानि लाभ के बारे में भी अच्छे से सोच लें, बिना सोचे कार्य नुकसान दे सकते हैं। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करे।

7. तुला राशि :-
आपकी मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज के लोग संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा।

8. वृश्चिक राशि :-
आर्थिक मामलों में आपका निर्णय सही रहेगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।नोकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा। लेकिन पिता से व्यवहार कमजोर रहेगा, वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में क्लेश होगा।

9. धनु राशि :-
कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आप के कार्य की प्रशंसा होगी साथ ही पारिवारिक विवाद भी सुलझेंगे।

10. मकर राशि :-
प्रतियोगी परीक्षा में यश, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आप के अनुकूल काम होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय होगा।

11. कुम्भ राशि :-
लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक सुख सुविधा पर बड़े खर्च सम्भव हैं। व्यक्तिगत समस्या हल होगी।

12. मीन राशि :-
आज सुविवेक से काम करें दूसरों पर आश्रित न रहें। आपके आलसी रवैये के कारण कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। कार्य योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे।