25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal: आज रहेगी गणपति की कृपा, इन राशियों के होंगे वारे न्यारे

स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Aug 09, 2017

siddhi vinayak ganesh ganpati

siddhi vinayak ganesh ganpati

शतभिषा ‘चर व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र अंतरात्रि ५.४६ तक, तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। शोभन नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं ५.५९ तक, तदुपरांत अतिगंड नामक नैसर्गिक अशुभ योग है।

मेष
आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ में कमी आएगी।

वृषभ
बोलने से पहले सोचें। आज दुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।

मिथुन
कम बोले अच्छा बोले। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा।

कर्क
समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

सिंह
आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।

कन्या
दिन की शुरुात में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

तुला
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्ग जनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा।

वृश्चिक
व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

धनु
जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।

मकर
अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कुम्भ
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

मीन
न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।

ये भी पढ़ें

image