19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal: इन कारोबारियों पर नवरात्रि के तीसरे दिन हो रही माता की कृपा, जानें कहां मिलेगी खुशखबरी

नवरात्रि के तीसरे दिन (Navratri third day) 24 मार्च को कई राशियों के लोगों पर माता की कृपा बरसने वाली है। इस दिन इन लोगों को खुशखबरी मिल सकती है, खासतौर पर व्यापारियों पर धनवर्षा हो सकती है। ऐसे में आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में जान सकते हैं कि वो लकी आप तो नहीं, शुक्रवार को नवरात्रि का तीसरा दिन कैसे बीतेगा, किस पर माता चंद्रघंटा की कृपा हो रही है, यह जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल(Daily Rashifal)।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 23, 2023

aaj_ka_rashifal-xcf.jpg

aaj ka rashifal

मेष: आज का राशिफल 24 मार्च के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरुपपयोग नहीं करें, लंबे समय से रूके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र में संपर्क विकसित होगा।


वृषभ : आज का राशिफल वृषभ के अनुसार शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों के अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। अचानक धन मिलने के भी योग हैं।


मिथुन : मिथुन राशिफल के अनुसार शुक्रवार को व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।


कर्क: कर्क राशि वालों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। आज के दिन दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में दिन शानदार रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। यात्रा सम्भव है।

ये भी पढ़ेंः Yearly Horoscope: मिथुन राशि को मिलेगा उम्मीद से ज्यादा तो, कुंभ राशि को पूरे वर्ष रहना होगा अलर्ट, यहां जानें नव संवत्सर 2080 का अपना राशिफल


सिंह: सिंह राशि वालों को कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।


कन्या : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार शुक्रवार को कलात्मक कार्यो की ओर झुकाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेगा। लाभ होने की संभावना बनेगी। नया प्रस्ताव मिलेगा और विवाह योग्य जातको के लिए समय शुभ है।


तुला : पं. व्यास के अनुसार तुला राशि के जातकों के दिन की शुरुआत व्यस्तापूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।


वृश्चिक: व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। शुक्रवार राशिफल के अनुसार विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। आज इस राशि के कई जातकों को सन्तान सुख मिल सकता है।

ये भी पढ़ेंः Hindu Nav Varsh Rashifal: सिंह और कन्या पर बरसने वाली है शनि देव की कृपा, जानें साल भर किस-किसको सताएंगे

धनु: लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग होने के कारण संबंध और परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। बोलचाल में कटुता न आने दें।


मकर : कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।


कुम्भ : शुक्रवार 24 मार्च को कुंभ राशि वालों के कम समय में कार्य पूरे हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।


मीनः अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।