राशिफल

Horoscope Today 26 December: इस राशि के लोगों को निवेश में लाभ संभव, जानें कैसा रहेगा दिन

सोमवार 26 दिसंबर का दिन मिलाजुला रहने की संभावना है। कुछ राशियों को व्यापार आदि में लाभ की संभावना है तो कुछ राशियों को व्यापार विस्तार योजना इस दिन टालने की जरूरत है। उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम ला रहे हैं आज का राशिफल (Horoscope Today ), इससे जानें कैसा रहेगा आज का दिन।

2 min read
Dec 25, 2022

भोपाल. पं. व्यास का कहना है कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशियों का राशिफल देखें तो किसी के लिए आज का दिन पारिवारिक मोर्चे पर अच्छा रहेगा और किसी के लिए व्यावसायिक मोर्चे पर, कुल मिलाकर देखें तो सोमवार 26 दिसंबर विभिन्न राशि के जातकों के लिए मिलाजुला है।

मेषः पं. व्यास का कहना है कि मेष राशि के जातकों के कई दिनों से रूके कार्य में सोमवार को गति आएगी। हालांकि इस राशि के जातक आज के दिन पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारो को शुद्ध करें, व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने की संभावना है।


वृषभः पं. व्यास का कहना है कि इस राशि के जातक को सोमवार को कर्म पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के जातक को भाग्य के भरोसे बैठने की जगह कर्म पर ध्यान देना चाहिए। इससे व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें वर्ना परेशानी होगी। इस दिन संत दर्शन का योग बन रहा है।

मिथुनः इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट का योग बन रहा है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें, वर्ना मुश्किल होगी। आज किए गए पूंजी निवेश से लाभ का योग है। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्कः इस राशि के जातक के लिए कुछ मोर्चे से अच्छी खबर है, जबकि कुछ पर सतर्क रहने की जरूरत है। पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालने की जरूरत है।

सिंहः इस राशि के जातक का स्वभाव चंचल होता है। इसके चलते आपको नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को ध्यान सुनें, उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, व्यापारिक यात्रा का योग बन रहा है।

कन्याः पं. व्यास के मुताबिक कन्या राशि के लिए मिश्रित फलदायी समय चल रहा है। किसी अनजान से संपर्क स्थापित हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है, पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ अर्जित करेंगे।

Updated on:
25 Dec 2022 03:23 pm
Published on:
25 Dec 2022 03:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर