scriptAnk Jyotish 2020: मूलांक के अनुसार देखिये कैसा बीतेगा आपका नया साल | Ank Jyotish 2020: yearly ank Jyotish prediction report 2020 | Patrika News
राशिफल

Ank Jyotish 2020: मूलांक के अनुसार देखिये कैसा बीतेगा आपका नया साल

वर्ष 2020 का आरंभ बुधवार से होगा। साथ ही 01/01/2020 का मूलांक 6 आता है। जिसका स्वामी अंक शास्त्रीय गणना में शुक्र को बताया गया है। वर्ष 2020 का कुलांक 4 आता है।

भोपालDec 30, 2019 / 12:29 pm

Devendra Kashyap

ank_jyotish_2020.jpg
वर्ष 2020 का आरंभ बुधवार से होगा। साथ ही 01/01/2020 का मूलांक 6 आता है। जिसका स्वामी अंक शास्त्रीय गणना में शुक्र को बताया गया है। वर्ष 2020 का कुलांक 4 आता है। जिस पर हर्षल का प्रभाव रहेगा। राशिफल 2020 के अनुसार क्या कहती है सितारों की चाल? क्या आपको मिलेगी सफलता या अभी करना होगा इंतजार। यह सब कुछ जानने के लिए पढ़ें पंडित अमर अभिमन्यु डब्बावाला की भविष्यवाणी 2020
ये भी पढ़ें- कन्या लग्न में नये साल की शुरुआत, जानें 2020 में किसकी बदलेगी किस्मत

अंक 01: 01, 10, 19, और 28 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर सूर्य का आधिपत्य रहता है। नवग्रहों में ऊर्जा देने वाला यह ग्रह इस वर्ष पराक्रम में वृद्धि करवाएगा। कार्य की सफलता के साथ आर्थिक प्रगति के भी संकेत हैं। विशेष पद की प्राप्ति इस वर्ष होगी। नए कार्य की शुरुआत भी रणनीति के आधार पर कर सकते हैं।

अंक 02: 02, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर चन्द्रमा का आधिपत्य रहता हैं। मन का कारक चन्द्रमा इस वर्ष दृढ़ संकल्प के साथ पदवृद्धि के लिए परिश्रम करवाएगा। सफलता के नए सोपानों को गढ़ने वाला साबित हो सकता है यह वर्ष, बशर्ते समर्पण एवं कार्य के प्रति आत्मभाव हो। यह वर्ष सम्पत्ति और समृद्धि का संकेत कर रहा है।

अंक 03: 03, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर गुरु का आधिपत्य रहता है। ज्ञान तथा धन को देने वाला साथ ही संतान के सुख को आगे बढ़ाने वाला गुरु ( बृहस्पति ) इस वर्ष संतान की प्राप्ति तथा धन एवं समाज में प्रतिष्ठित करवाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निबाहते हुए समर्पित परिजनों की श्रेणी में लाएगा।

अंक 04: 04, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर हर्षल ( प्रजापति ) का प्रभाव रहता है। रणनीतियों तथा रहस्यों को उकेरने वाला यह ग्रह मानसिक तथा बौद्धिक परिवर्तन के साथ नर क्षेत्र में प्रवेश करवाएगा। व्यावसायिक मान्यता वालें जातकों को नए स्टार्टअप मिलने की संभावना है। प्रयासों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा का भी योग है।

अंक 05: 05, 14 और 23 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर बुध का प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। वाक्पटुता के साथ अपनी कुटनीतियों को प्रस्तुत करने के बखूबी कला होती है। व्यवसाय को सफलता देने वाला यह वर्ष नए कीर्तिमान रच सकता है। सिखाने वाले गुरुओं का सम्मान करते हुए उपलब्धि हासिल करें। योजनाएं गुप्त रखें।

अंक 06: 06, 15 और 24 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर शुक्र का प्रभाव दिखाई देता है। इस वर्ष का आरंभ भी शुक्र से सम्बन्धित है। मनोरंजन उद्योग में कार्यरत लोगों के लिए सफलता वाला वर्ष रहेगा। साथ ही बुटिक, ड्रेस मैटेरियल व डिजिटल डिजाइनिंग में मए अनुबंध के योग हैं। एंटिक्स के व्यापारियों के लिए भी लाभ वाला समय है।

अंक 07: 07, 16 और 25 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर नेपच्यून ( वरुण ) ग्रह का प्रभाव होता है। छोटी-छोटी उपलब्धियों से बड़ी कोशिशें कामयाब होती हैं। कार्य तथा लक्ष्य के सन्दर्भ में निरंतरता बनाए रखें। सफलता के साथ नामचीन लोगों का सहयोग तथा सम्बन्धों का लाभ इस वर्ष दिखाई देगा।

अंक 08: 08, 17 और 26 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। अपनी दार्शनिक प्रवृत्ति से धीमी गति के साथ निर्णय लेकर आगे बढ़ने वाले जातक अपनी दूरदर्शिता का लाभ लें सकेंगे। वर्ष के मध्य में यह दिखाई देगा। धर्म तथा अध्यात्म को मानने वाले जीवन में परिवर्तन करेंगे। चैरिटी से सम्बन्धित कार्यों के लिए आगे आएंगे।

अंक 09: 09, 18 और 27 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि का हरदम करने वाले इस वर्ष सफलता प्राप्त करेंगे। भूमि भवन के सुख के साथ बड़े पद की प्राप्ति का योग रहेगा। जो न सोचा हुआ है वह अच्छे ढंग से अनुकूलता लिए हुए आएगा। प्रसन्नता के साथ प्राप्तियों वाला वर्ष रहेगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Ank Jyotish 2020: मूलांक के अनुसार देखिये कैसा बीतेगा आपका नया साल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो