
आज का अंक राशिफल 2 सितंबर 2023
मूलांक 1
अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग जिनका जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 1 है, ऐसे लोगों के काम पर 2 सितंबर को बॉस की नजर रहेगी। शनिवार को आपका मन विचलित रहेगा, चोट लग सकती है। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के सदस्य आगे बढ़ कर आपका साथ देंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में नुकसान होने की सम्भावना है।
शुभ अंकः 21
शुभ रंग: नारंगी
मूलांक 2
अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोग जिनका जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 2 है, ऐसे लोग 2 सितंबर को जोशीले नजर आएंगे। शनिवार को आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ पिकनिक या आउटिंग का कार्यक्रम भी बन सकता है। आज आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। सहयोगी की मदद से नौकरी के मौके मिलेंगे। नौकरी के लिए कॉल भी आ सकती है। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन बैंक बैंलेंस को मजबूत करेगा।
शुभ अंकः11
शुभ रंगः भूरा
मूलांक 3
अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोग जिनका जन्म 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 3 है। ऐसे लोग 2 सितंबर को व्यापार में नई योजना बनाएंगे। आज आपको सफलता मिल सकती है। घर में रिश्तेदारों का आगमन होने की संभावना है, आज आप के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शनिवार को प्रतियोगिता या उच्च शिक्षा में दाखिला लेने का सही दिन है। इसमें आगे चल कर आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम या उत्सव में शामिल होंगे।
शुभ अंकः 19
शुभ रंगः हरा
मूलांक 4
अंक राशिफल का संकेत है कि ऐसे लोग जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 4 है ऐसे लोगों के लिए 2 सितंबर बेहद शुभ फल देने वाला है। आज इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप व्यस्त रहेंगे, आज घर से काम करेंगे। रूके हुए काम भी तेज होंगे। प्रेमी से रिश्ता तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में अचानक विवाद हो सकता है। इन्वेस्टमेंट म्यूचुअल फंड में निवेश से लाभ मिलेगा।
शुभ अंकः 23
शुभ रंगः पीला
मूलांक 5
अंक राशिफल का संकेत है कि मूलांक 5 यानी 5, 14, 23 तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए 2 सितंबर को सफलता भरा दिन है। आज आपकी यात्रा से लाभ होगा और दिन सकारत्मक रहेगा। 2 सितंबर को मूलांक 5 के लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने की योजना बना सकते हैं। इन तारीखों पर जन्मे विद्यार्थियों को शनिवार को सफलता मिलेगी। उत्साह से काम करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावना को समझकर फैसले लेंगे। खान-पान में नियम का पालन करें। पेट खराब हो सकता है। आपको जमीन जायदाद से फायदा मिलेगा।
शुभ अंकः 9
शुभ रंगः केसरिया
मूलांक 6
ऐसे लोग जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 6 है। ऐसे लोगों का 2 सितंबर को किसी नए व्यक्ति से संपर्क बनेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। इस समय परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है। साथ ही समय प्रेमी के साथ बीतेगा। कम्प्यूटर, इंटरनेट आदि का इस्तेमाल सफल होगा। बॉस आज प्रभावित होंगे। बेहतर योजना में निवेश करें।
शुभ अंकः16
शुभ रंगः नीला
मूलांक 7
आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है यानी आपका मूलांक 7 है तो 2 सितंबर को नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे, लेकिन काम में की गई जरा सी भी लापरवाही आपकी तरक्की में पेंच डाल सकती है। आज आप भविष्य की योजनाएं बनाते नजर आएंगे। साथ ही किसी से झगड़ा भी हो सकता है।
शुभ अंकः 18
शुभ रंगः ग्रे
मूलांक 8
ऐसे लोग जिनका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 8 है तो 2 सितंबर को आपके नए मित्र बनेंगे।आज आपको प्रेम संबंध भी कायम हो सकते हैं। शनिवार को आपका मन रोमांस से भरा रहेगा। अपनी मीठी बातों से आप लोगों का दिल जीत लेंगे। आज के दिन बोनस भी मिल सकता है, वेतन में बढ़ोतरी भी हो सकती है। जीवन की जो आशाएं हैं, वह पूरी होने की संभावना है। आज बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। दिन आपके अनुकूल है।
शुभ अंकः 6
शुभ रंगः लाल
मूलांक 9
ऐसे लोग जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 9 है ऐसे लोगों का मन 2 सितंबर को शांत और खुश रहेगा। आपको आज बच्चों का साथ मिलेगा। छोटी यात्राएं कर सकते हैं। हालांकि प्रेमियों को कुछ अजीब ओ गरीब परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है। संगीत में रुझान बढे़गा। आज के दिन आप शॉपिंग में समय बिता सकते हैं। किसी महिला के लिए उपहार खरीद सकते हैं।
शुभ अंकः 29
शुभ रंगः गुलाबी
Updated on:
01 Sept 2023 08:00 pm
Published on:
01 Sept 2023 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
