
आज साल 2021 की 13 मार्च की तारीख को शनिवार Saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है, जो कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शरीर में जहां ये नाभी से संबद्ध हैं, वहीं कुंडली में इन्हें राहु-केतु की तरह ही दुख का कारक माना जाता है।
इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन की कारक देव स्वयं शनि देव हैं। वहीं इस दिन शनि को संचालित करने वाली देवी मां काली और श्री हनुमान व बाबा भैरव की पूजा का भी विधान है।
आज अमावस्या तिथि 03:50 PM तक उसके बाद प्रतिपदा…
आज का राशिफल : Today Rashifal – 13 March 2021,Saturday…
1. मेष राशि:- सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। यात्रा से धन प्राप्त होगा। आलस्य, प्रमाद से बचें।
2. वृषभ राशि:- समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।
3. मिथुन राशि:- भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
4. कर्क राशि:- परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।
5. सिंह राशि:- नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं।
6. कन्या राशि:- दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। किसी की भी निंदा न करें।
7. तुला राशि:- स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।
8. वृश्चिक राशि:- व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।
9. धनु राशि:- पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।
10. मकर राशि:- भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा।। किसी का शंका के चलते अपमान न करें।
11. कुम्भ राशि:- शुभ समाचार मिलेगा। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आप का अपना आप को धोखा दे सकता है।
12. मीन राशि:- समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।