scriptवीडियो राशिफल : सूर्य देव की कृपा रविवार का दिन क्या खास लाया है आपके लिए, देखें यहां | astrological video 20 september 2020 aaj ka video horoscope rashifal | Patrika News

वीडियो राशिफल : सूर्य देव की कृपा रविवार का दिन क्या खास लाया है आपके लिए, देखें यहां

locationभोपालPublished: Sep 20, 2020 10:39:59 am

आज की तारीख 20 सितंबर 2020 को रविवार sunday का दिन…

astrological video 20 september 2020 aaj ka video horoscope rashifal

astrological video 20 september 2020 aaj ka video horoscope rashifal

आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि ( 02:26 AM, सितंबर 21 तक ) व दिन रविवार ( 20 September 2020, sunday ) का है। इस दिन स्वाती नक्षत्र ( 10:52 PM तक विशाखा ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal – 20 September 2020, sunday…

1. मेष राशि :- भले ही आपको कहीं झुकना पसंद न हो, लेकिन आज वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा कार्य में बाधा संभव है। वहीं मकान बदलने से लाभ की संभावना के बीच वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा।

2. वृषभ राशि :- अपने कॅरियर को ले कर पूरी तरह से ईमानदार होते हुए संभल जाएं अन्यथा बड़ी मुसीबत समाने आ सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे की संभावना के बीच लाभ होगा। कार्यस्थल में उन्नति के साथ ही निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। लेकिन थकान भी होगी।

3. मिथुन राशि :- समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग का सफलता मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

4. कर्क राशि :- शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे। आपके हौसले ही आपको उन्नति के मार्ग पर ले जाएंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति की संभावना के बीच माता पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आपसी विवाद न करें।

5. सिंह राशि :- कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद के बीच आपकी गलती के कारण बने बनाएं काम बिगड़ सकते हैं, अत: विवाद से बचें। हिम्मत रखें बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होने से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही धनलाभ भी होगा।

0:00
6. कन्या राशि :- पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात की संभावना के बीच आज मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। किसी भी खास काम को करने से पूर्व बड़े बुजूर्गां से सलाह मशहवरा अवश्य कर लें।
7. तुला राशि :- आज आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। यात्रा भी लाभकारी रहेगी। लेकिन, किसी से भी विवाद न करें और न ही अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। कुबुद्धि से हानि संभव है।
8. वृश्चिक राशि :- आज का दिन ठीक नहीं है उत्तेजना से कार्य बिगड़ने के साथ ही व्यय वृद्धि के अलावा तनाव और चिंता भी हावी होंगे। जोखिम न उठाएं। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी।
9. धनु राशि :- आज प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। बकाया वसूली होगी। अपने व्यवसाय को ले कर की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। लेकिन, घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी।
10. मकर राशि :- कार्यप्रणाली में सुधार के साथ ही भय, चिंता और तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी। लेकिन परिवार में पूछ परख में कमी दिखेगी। पिता से किसी खास विषय पर चर्चा होगी।।
11. कुम्भ राशि :- आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। लेकिन, नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान के भ्रमण की सम्भवना के बीच धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। दुर्घटनादि से बचें व विवाद न करें।
12. मीन राशि :- दिन सामान्य है, शुरुआत में जहां आलस हावी रहेगा। वहीं अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा। संतो का सानिध्य मिलेगा। लेकिन वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखते हुए विवाद से बचें।
0:00
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो