
latest Astrology predection for Independence day 2021-22
Independence Day: भारत की स्वतंत्रता में एक और वर्ष के इजाफे के बीच देश में हर कोई आने वाले समय को लेकर काफी उत्सुक है। ऐसे में जहां देश की तरक्की के लिए लोग कामना कर रहे है, वहीं ज्योतिष के जानकार 15 अगस्त से शुरु हो रहे देश की आजादी के नए साल को लेकर काफी आश्वस्त दिख रहे हैं।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आजादी की रात यानि 14 व 15 अगस्त की दरमियानी रात आजाद हुए भारत की रात 12 बजे बनी कुंडली के मुताबिक आने वाला साल देश के लिए कई मामलों में विशेष रह सकता है।
आजाद भारत की कुंडली
14 व 15 अगस्त 1947 की दरमियानी रात 12 बजे स्वतंत्र भारत की कुंडली के अनुसार यह वृषभ लगन की जन्म कुंडली है, जिसमें लगन में राहु मौजूद हैं, जबकि मंगल द्वितीय भाव यानि मिथुन राशि में है। वहीं इस कुंडली के तृतीय भाव में सूर्य, चंद्र, शनि, बुध, शुक्र ये पांच ग्रह कर्क राशि में बैठे हैं। इसके बाद तुला राशि के छठे भाव यानि रोग व शत्रु भाव में गुरु हैं। जबकि सप्तम भाव में वृश्चिक राशि में केतु बैठे हैं।
2022 तक का राशिफल:
15 अगस्त 2021 से शुरु हो रहे समय के संबंध में ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि आजाद भारत की कुंडली के आधार पर ये वर्ष भारत के लिए काफी विशेष दिख रहा है। ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला के अनुसार मंगल, सूर्य, गुरु, बुध सहित विभिन्न ग्रहों के प्रभाव से इस दौरान जहां भारत की धाक देश विदेश में देखने को मिलेगी, वहीं आर्थिक मोर्चों पर भी इस समय देश लगातार तरक्की करते हुए नए नए कीर्तिमान बना सकता है। बस मेहनत से हमें कमजोर नहीं होना होगा। भारत को 2022 तक कोई बड़ा सम्मान मिलता भी दिख रहा है।
ज्योतिष के जानकार एसके पांडे के मुताबिक इस दौरान सरकार नई योजनाओं के साथ ही कुछ नए कानून भी ला सकती है। देश में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा।
वहीं विपक्ष भी अपने को मजबूत बनाने की कोशिश करता दिखेगा। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि की संभावना के बीच देश के सामने कई चुनौतियां भी अपना सिर उठाएंगी, लेकिन इन चुनौतियों का डटकर सामना करके इन्हें हटाया जाएगा।
इस समय सुरक्षा एजेंसियों को बेहद सतर्क रहना होगा। वहीं राजनीति में नेताओं के बोलो में गिरावट देखने को मिल सकती है, जबकि देश आर्थिक उन्नति के साथ ही आर्थिक प्रगति के रास्ते पर अग्रसर रहेगा।
इस दौरान कुछ राजनेता विदेशों में दौरा करके देश के सम्मान में इजाफा कर सकते हैं, सरकार नई परियोजनाएं ला सकती है,जिसके काफी फायदेमंद साबित होने की संभावना है। वहीं सितंबर के आसपास ही कोरोना की तीसरी लहर का भी अंदेशा है।
इसके बाद के माह में कोरोना के चलते स्वास्थ्य समस्याओं के बीच सरकार जनहित योजनाओं पर धन खर्च करेंगी। वहीं अपराधों में वृद्धि की संभावना वो भी खास कर महिला अपराधों में रहेगी। जबकि नौकरी पेशा लोगों को इस समय कुछ लाभ की संभावना है। देश विरोधी इस समय कुछ षण्यंत्र रच सकते हैं।
वहीं पंडित सुनील शर्मा के अनुसार नवंबर का समय खास मेहनत का रहेगा, इस दौरान हम आपने प्रयासों से ही हर कार्य में जीत हासिल करने में सक्षम हो सकेंगे। इस समय किसी आगजनी या दुर्घटना जैसा बड़ा मामला भी समाने आ सकता है।
इस समय विपक्ष भी मजबूती की ओर बढ़ता दिख रहा है। जबकि इसके बाद के माह में देश की आय में वृद्धि के संकेत के बीच कुछ नए विधेयक आने की संभावना है। जल या जल सीमा को लेकर कुछ खास निर्णयों के साथ ही भारत का विदेशी संपर्क बहुत तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं साल 2022 की शुरुआत में सरकार के लिए कुछ कठिन समय समाने आ सकता है। आर्थिक उन्नति व निवेश की आवक के बावजूद शेयर बाजार में इस समय काफी उठापटक की संभावना बन रही है। जबकि साल के शुरुआती चार माह में किसी बड़ी कंपनी के ठंडे बस्ते में चले जाने की संभावना के बीच आतंकवाद देश में एक बार फिर सिर उठाने की कोशिश कर सकता है। जबकि इस समय बैंक से जुड़ी कुछ नई गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। इस समय सरकार राहत प्रदान करती दिखेगी।
वहीं अप्रैल मई के आसपास से देश में सुख व शांति का माहैल बनता दिख रहा है। इस समय आर्थिक उन्नति के बीच विदेशों से पैसा देश में इन्वेस्ट किया जा सकता है। वहीं आम लोगों की आय में बढ़ौतरी की संभावना और व्यवसाइयों को विशेष लाभ की भी संभावना है।
जबकि इसके बाद ही सरकार के लिए कुछ कठिन समय शुरु होने की संभावना है। जिसके लिए सरकार को कुछ बड़े कदम उठाने पड़ सकते है। सामान्य स्थिति में समय अनुकूल रहेगा, लेकिन राजनीति में सरकार के सहयोगी दलों में किसी बात को लेकर असंतुष्टि देखने को मिल सकती है।
जबकि आगे के समय में देश में कुछ नए अविष्कारों के बीच मान सम्मान में बढ़ोतरी के साथ ही उत्पादन क्षमता में बढ़ौतरी के चलते देश का धन बढ़ेगा। वहीं सरकार के मजबूत रहने की संभावना के बीच देश को कोई अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने की भी संभावना है।
Published on:
14 Aug 2021 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
