27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 29 January 2020: आज किसकी राशि में है किस्मत कनेक्शन, जानिए अपनी राशि का हाल

आज किसकी राशि में है किस्मत कनेक्शन, जानिए अपनी राशि का हाल
2 min read
Google source verification
aaj_ka_rashifal.jpg

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास


मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग है।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नती के योग है। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: किसी पर भी अंधविश्वास न करें। आपके साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: सोचे हुए कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: करियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुन:निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रीय होंगे। सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरा कर लें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।