
बुधवार राशिफल 27 सितंबर 2023
मेष राशि
किसी असहाय की मदद करें तो कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में अपने से बड़ों का अनुभव आपको सही मार्ग दिखाएगा। परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी। धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं।
वृषभ राशि
जो सोच रहे हैं, उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दें, सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
मन बड़ा चंचल है। थोड़ी-थोड़ी देर में आप अपना निर्णय बदलते हैं, अपने मन को स्थिर करें कि आपको क्या करना हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।
सिंह राशि
आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है, आपकी कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे।
कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ करेंगे। नए सौदे व्यापार को नई ऊंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है, शांति से समय व्यतीत करें।
तुला राशि
कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।
वृश्चिक राशि
आपकी मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने लेनदेन आज होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकती है।
धनु राशि
व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। भूमि भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
मकर राशि
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में किसी बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है। इसी कारण आपका व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है। संपत्ति विवाद उभर सकते हैं।
कुंभ राशि
परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मौजमस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया है। आर्थिक मामले पक्ष में होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद संभव है।
मीन राशि
समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। रक्त संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। भगवान शिव को बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पित करें, लाभ होगा। जीवन साथी के साथ समय बीतेगा।
Updated on:
26 Sept 2023 09:31 pm
Published on:
26 Sept 2023 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
