scriptMonthly Horoscope (01 जून से 30 जून 2021): मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना | Capricorn Monthly Horoscope between 01 june to 30 june 2021 | Patrika News
राशिफल

Monthly Horoscope (01 जून से 30 जून 2021): मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

जानें इस महीने ग्रहों का इशारा…

भोपालJun 01, 2021 / 01:23 pm

दीपेश तिवारी

Capricorn monthly Horoscope

Makar Masik Rashifal

आपकी जिंदगी का हर दिन जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह और हर माह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस जून के महीने मे (01 to 30 june 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मकर राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं…

मकर मासिक राशिफल (Makar Masik Rashifal)…

कॅरियर में उतार-चढ़ाव के बीच जून का ये महीना आपके लिए मिलेजुले प्रभाव वाला रह सकता है। इस समय मेहनत ही आपकी सफलता का प्रयाय बनेगी। इस माह आपको स्वास्थ्य के मोर्चे पर मिश्रित परिणाम मिलेंगे।

एक ओर जहां माह की शुरुआत सेहत की दृष्टि से कमजोर रहने का अंदेशा है। वहीं समय के साथ स्थितियां सुधरती जाएंगी, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में महीने का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत ठीक रहेगा।

जून की शुरुआत में पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव भी पैदा के बीच संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका है। आपमें से कुछ के लिए यह समय प्रेम की भावनाओं पर कुठाराघात करने वाला भी हो सकता है। वहीं भाई बहनों से अच्छे संबंध के चलते उनसे लाभ भी हो सकता है। इस समय आप निवेश कर सकते हैं, लेकिन पूरी जानकारी के बाद ही…

जून के मध्य में स्थितियों में सुधार की उम्मीद क बीच धैर्य से काम लेना होगा। दांपत्य जीवन में चुनौतियों के बीच विवाहित जातकों के लिए यह समय ठीक नहीं कहा जा सकता। इस समय जीवनसाथी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। यदि इस समय आपकी आय सामान्य भी रही, तब भी आप अपने मेहनत और निजी प्रयासों से धन की बचत करने में सफल रहेंगे।

वहीं जून के आखिर का समय आपके लिए खास बनता हुआ दिख रहा है। यह समय कॅरियर में उन्नति के अलावा व्यवसाय के लिए भी अच्छा रहेगा। लेकिन शिक्षा के दृष्टि से यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं है, क्योंकि इस दौरान विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है।

केवल मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को ही इस समय सफलता मिलेगी, वहीं आपमें से कुछ विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वालों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस समय परिवार में सुख-शांति रहेगी।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Monthly Horoscope (01 जून से 30 जून 2021): मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो